{"_id":"6285359619968e029609daa1","slug":"roadways-buses-will-be-available-till-8-30-pm-saharanpur-news-mrt589152248","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहात मार्गो पर रात साढे आठ बजे तक मिलेगी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहात मार्गो पर रात साढे आठ बजे तक मिलेगी बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। जिले में देहात के मार्गों पर चलने वाली रोडवेज बसों की अंतिम सेवा के समय में बढ़ोतरी की गई है। अब यात्रियों को रात 8.30 बजे तक रोडवेज की बसें मिल सकेंगी। देहरादून, हरिद्वार मार्ग पर पूरी रात बस सेवा जारी रहेगी। अंबाला मार्ग पर भी रात में बसें उपलब्ध रहेंगी।
सहारनपुर डिपो की देहात के गंगोह, नकुड़, बड़गांव, मुस्कीपुर, जड़ौदा पांडा, बलवा खेड़ी, तीतरो आदि स्थानों पर भी रोडवेज बसें चलती हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए अब परिवहन निगम के अधिकारियों ने रोडवेज बसों की अंतिम बस सेवा का समय एक घंटा बढ़ाकर रात्रि साढ़े आठ बजे कर दिया है। डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी उपेंद्र शर्मा ने बताया कि गंगोह, नकुड़ मार्ग पर अंतिम बस सेवा रात्रि साढ़े आठ बजे चलेंगी। कांशीराम कॉलोनी बस अड्डे से दिल्ली, शामली, थानाभवन, बागपत, बड़ौत के लिए भी अंतिम बस रात साढ़े आठ बजे तक मिलेंगी। आगरा, मेरठ, मुजफ्फरनगर के लिए अंतिम बस सेवा रात दस बजे जेल चुंगी से बनाए गए अस्थायी बस स्टैंड से चलेंगी। उन्होंने बताया कि रात्रि में अंबाला, जगाधरी, यमुनानगर के लिए बसें मानकमऊ बस स्टैंड से मिलेगी। देहरादून, हरिद्वार, रुड़की के लिए रोडवेज बसें पूरी रात जेल चुंगी से चलेंगी। जड़ौदा पांडा, बलवाखेडी, मुस्कीपुर, बड़गांव मार्ग की बसें शाम को अपने निर्धारित समय से चलकर रात में गांव में रुकेंगी तथा सुबह में सहारनपुर आएंगी।