फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Roadways buses started operating for Haryana, Rajasthan

हरियाणा, राजस्थान के लिए रोडवेज बसों का संचालन शुरू

Fri, 11 Sep 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses started operating for Haryana, Rajasthan
सहारनपुर। दिल्ली के लिए रोडवेज बसों का संचालन शुरू करने के बाद परिवहन निगम ने अब हरियाणा और राजस्थान राज्यों के लिए भी शुक्रवार से बसों का संचालन शुरू कर दिया। पड़ोसी राज्य हरियाणा के जगाधरी और अंबाला के लिए 12 रोडवेज बसों को चलाया गया है। वहीं, राजस्थान में फिलहाल जयपुर के लिए दो बसों को भिजवाया गया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल के कारण मार्च माह से ही अन्य राज्यों में बसों का संचालन बंद था। लगातार मांग के बाद शासन की ओर से दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान राज्यों में बसें चलाने के लिए अनुमति दी गई। इसके बाद बृहस्पतिवार को सहारनपुर डिपो से दिल्ली रूट पर 11 बसों को चलाया गया था। ये बसें शामली वाले रूट से भिजवाई गईं। रोडवेज के क्षेत्रीय सहायक प्रबंधक जगदीश सिंह ने बताया कि दिल्ली के बाद हरियाणा के जगाधरी और अंबाला के लिए बसें संचालित की गईं। वहीं राजस्थान में जयपुर शहर के लिए संचालन कराया गया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान रूट पर यात्रियों और आवागमन की स्थिति देखने के बाद ही आगे बसों की संख्या कम या ज्यादा की जाएगी।
विज्ञापन

पहले धनबाद एक्सप्रेस का संचालन होगा शुरू
सहारनपुर। उत्तर रेलवे की ओर से चलाई जाने वाली नई गाड़ियों में धनबाद फिरोजपुर एक्सप्रेस का संचालन पहले शुरू होगा। यह ट्रेन शनिवार रात 09.50 बजे धनबाद से चलेगी और 14 सितंबर की रात 02.42 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। इसके अलावा डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस अगले सप्ताह 17 सितंबर को दोपहर 03.05 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed