फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Roadways bus overturned to save bike rider, four injured

बाइक सवार को बचाने में रोडवेज बस पलटी, चार घायल

Tue, 25 Feb 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus overturned to save bike rider, four injured
नानौता क्षेत्र में पलटी रोडवेज की बस - फोटो : SAHARANPUR
नानौता (सहारनपुर)। दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर तीव्र गति से आ रही यूपी रोडवेज की बस बाइक सवार को बचाने के चक्कर में सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इससे बाइक सवार और बस में सवार तीन यात्री घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने शीशे तोड़ कर घायलों को बाहर निकाला और सीएचसी में भरती कराया। वहां से गंभीर घायल बाइक सवार और एक यात्री को जिला चिकित्सालय रेफर किया। हादसे के बाद बस को मौके पर छोड़कर चालक व परिचालक भाग गए।
विज्ञापन

मंगलवार को सहारनपुर डिपो की बस संख्या यूपी 11टी 8424 सहारनपुर से सवारियां भरकर शामली की ओर जा रही थी। बस दुपहर करीब साढे़ 12 बजे नानौता क्षेत्र में दिल्ली सहारनपुर हाईवे स्थित राजवाड़ा पैलेस के पास पहुंची तो सामने से आ रही दो बाइकों को बचाने के प्रयास में बस बेकाबु हो कर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इससे बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बस के गिरते ही चालक व परिचालक मौका पाकर भाग गए। हादसे के दौरान बाइक से गुजर रहे पास के ही गांव बाबू पुरा निवासी तैय्यब पुत्र इकबाल, फाजिल पुत्र शाह नजर सहित अन्य राहगीरों ने शीशे तोड़ कर यात्रियों को बस से बाहर निकाला।
विज्ञापन

बस में घायल आबाद पुत्र हारून निवासी ग्राम बूंटा थाना थाना भवन, कुशल पाल पुत्र महेंद्र निवासी दल्हेडी थाना बड़गांव, अब्दुल सत्तार पुत्र अब्दुल हमीद निवासी मोहल्ला नवाब दरबार थाना कैराना और बस की चपेट में आकर घायल हुए बाइक सवार साजिद पुत्र मोहम्मद तकी निवासी ग्राम जोगीपुरा थाना नानौता को राहगीरों व पुलिस की मदद से सीएससी नानौता में भर्ती कराया। जबकि बस में सवार कुशल पाल सिंह पुत्र महेंद्र निवासी दल्हेड़ी थाना बड़गांव को हल्की चोट आई, वह बिना किसी चिकित्सक का दिखाए अपने घर चले गए। गंभीर रूप से घायल साजिद व अब्दुल सत्तार को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवकों ने शीशे तोड़ कर घायलों को बस से निकाला
नानौता। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे तैय्यब और फाजिल ने हिम्मत करके बस की खिड़कियों के कांच आस पास कोई ईट या पत्थर न मिलने पर हाथों से ही तोड़ डाले। इससे उनके हाथ में कांच तक लग गया। इसकी परवाह किए बिना दोनों ने घायलों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed