फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Road started uprooting in Smart City within 20 days

स्मार्ट सिटी में 20 दिन में ही उखड़ गए भरे गए गड्ढे

Sat, 03 Oct 2020 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Road started uprooting in Smart City within 20 days
अभियान --
विज्ञापन

- महानगर के बोमंजी मार्ग पर कई जगह फैली रहती है बजरी
- अरबी मदरसा मार्ग पर भी गड्ढों से लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर । स्मार्ट सिटी में गड्ढों की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बोमंजी रोड पर गड्ढे भरने के 20 दिन बाद ही सड़क टूटने लगी है। सड़क पर बजरी व मिट्टी फैलने की वजह राहगीर दिक्कत उठा रहे हैं। इससे पूर्व में हुए पैचिंग कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठते हैं। इसी तरह अरबी मदरसा मार्ग पर भी गड्ढे हैं। यह दोनों सड़कें नगर निगम की हैं।
शासन के निर्देश के बाद जनपद में सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए अभियान चल रहा है। अमर उजाला ने शनिवार को इसकी पड़ताल की तो पता चला कि शहर की बोमंजी रोड पर जोगियान पुल से खुमरान पुल तक 20 दिन पूर्व ही पैचिंग कार्य हुआ था, लेकिन सड़क में दोबारा गड्ढे बनने शुरू हो गए हैं, जिन जगहों पर पैचिंग कार्य हुआ था, वहां पर बजरी उखड़कर सड़क पर फैल रही और मिट्टी की वजह से धूल उड़ती है, जो लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी है। इसी तरह भगत सिंह चौक से अरबी मदरसा मार्ग पर सड़क में जगह-जगह बने गड्ढों की वजह से लोगों को दिक्कत उठानी पड़ रही है। एक किलोमीटर मार्ग में 50 से अधिक गड्ढे हैं।
विज्ञापन

---------
वाहनों के आवागमन के दौरान छिटक कर लगते हैं पत्थर
सहारनपुर। बोमंजी रोड निवासी मनोज कुमार व मोहल्ला मालियान निवासी मोहम्मद अजहर ने बताया कि 20 दिन पहले ही गड्ढे भरे गए थे, लेकिन सड़क फिर टूटने लगी और बजरी व मिट्टी पर सड़क पर फैली है। आरोप लगाया कि पैचिंग कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल हुआ है। वाहनों के आवागमन के दौरान बजरी छिटककर लोगों को लगती है। अरबी मदरसा निवासी आसिफ का कहना है कि आठ माह से सड़क की हालत खराब है। राहगीरों और क्षेत्रीय लोगों को दिक्कत उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
- महत्वपूर्ण है दोनों मार्ग
बोमंजी मार्ग और अरबी मदरसा मार्ग महत्वपूर्ण हैं। क्योंकि, जोगियान पुल से खुमरान पुल होते हुए यह बेहट रोड पर जाकर मिलता है। इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या दुपहिया और चौपहिया वाहन गुजरते हैं। इसी तरह भगत सिंह चौक से अरबी मदरसा की तरफ जाने वाला मार्ग चिलकाना रोड पर मिलता है। इस मार्ग पर भी लोगों की आवागमन ज्यादा रहता है।

------ वर्जन
महानगर में सड़कों को गड्ढा मुक्त किए जाने का अभियान चल रहा है। नगर निगम अपने क्षेत्र की सभी सड़कों को अक्तूबर माह में गड्ढा मुक्त कर देगा। बोमंजी रोड और अरबी मदरसा मार्ग के गड्ढे भी भरे जाएंगे। -- बीके सिंह, मुख्य अभियंता निर्माण, नगर निगम
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed