{"_id":"61ca01541b0910288d30be95","slug":"road-breakdown-built-15-days-ago-will-be-investigated-saharanpur-news-mrt5708701141","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिन पहले बनी सड़क टूटने की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिन पहले बनी सड़क टूटने की होगी जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़गांव (सहारनपुर)। 15 दिन पहले बनी सड़क टूटने के मामले में धांधली की जांच होगी। एसडीएम रामपुर मनिहारान ने ग्रामीणों की शिकायत पर जांच के लिए नौ सदस्यीय कमेटी बनाई है।
कस्बा बड़गांव से मुजफ्फरनगर के बिरालसी मार्ग को जोड़ने वाला करीब तीन किमी लंबा सर्विस रोड प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाया गया था। यह निर्माण 15 दिन बाद ही टूटकर गड्ढों में तब्दील होने लगा। रविवार को मरम्मत करने पहुंचे विभाग के कर्मचारियों का ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए मरम्मत करने से रोक दिया था। मौके पर पहुंचे जेई के सामने ही ग्रामीणों ने हाथों से सड़क उखाड़ कर दिखाई थी। सोमवार को मामला समाचार पत्रों की सुर्खियों में आने के बाद लोक निर्माण विभाग में खलबली मच गई। सोमवार को सिसौनी, चिराऊ, शिमलाना के ग्रामीणों ने एसडीएम रामपुर से मिलकर सड़क निर्माण में धांधली का आरोप लगाकर शिकायत की। एसडीएम ने नौ सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर सड़क निर्माण की जांच के निर्देश दिए हैं। एसडीएम से मिलने वालों में मोहन, राधेश्याम, रामकुमार, महेश राणा आदि रहे।