फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   RLD delegation said, we stand with the victims

रालोद के प्रतिनिधिमंडल ने कहा, हम पीड़ितों के साथ

Mon, 13 Jun 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
RLD delegation said, we stand with the victims
सहारनपुर में बवाल मामले में श्रीराम चौक पर पीड़ित व्यापारियो से मिलने पहुंचा रालोद प्रतिनीधि मं - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। राष्ट्रीय लोकदल के विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को सहारनपुर पहुंचकर शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हुए प्रदर्शन के दौरान हुए बवाल की जानकारी ली। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मामले की जानकारी ली। विधायक राजपाल बालियान ने कहा कि रालोद पीड़ितों के साथ खड़ा है।
विज्ञापन

सोमवार को रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान के नेतृत्व में विधायकों का प्रतिनिधिमंडल खाताखेड़ी, 62 फुटा रोड एवं श्रीराम चौक पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल के सामने खाताखेड़ी में कई लोगों ने आरोप लगाया कि घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई बड़ी सख्त रही। आरोप लगाया कि बिना महिला पुलिस के उनके घरों में घुसकर औरतों के साथ अभद्रता की गई। आरोप लगाया कि उनके निर्दोष एवं नाबालिग बच्चों को जेल में भेजा गया। श्रीराम चौक पर दुकानदार सोनू ने बताया कि जुलूस के जाने के बाद पीछे से मुंह पर पट्टी बांधे कुछ लोगों ने दुकानों पर पत्थरबाजी की।
विज्ञापन

इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस लाइन पहुंचकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर से भेंट की। उन्होंने निर्दोषों पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं करने की मांग की। छपरौली विधायक अजय कुमार ने कहा कि नूपुर शर्मा एवं नवीन जिंदल के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस अभिरक्षा में अभियुक्तों की डंडे से पिटाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है। उन्होंने इसकी कड़ी निंदा की। प्रतिनिधिमंडल में बुढ़ाना विधायक राजपाल बालियान, विधायक छपरौली अजय कुमार, विधायक पुरकाजी अनिल कुमार, विधायक शामली प्रसन्न चौधरी, विधायक थानाभवन अशरफ अली खान, पूर्व विधायक राव अब्दुल वारिस शामिल रहे। इनके साथ जिलाध्यक्ष राव केसर, प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह, शौकीन राना , रमेश चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्दोष पकड़ा ना जाए, दोषी को बख्शा न जाए : राजपाल
सहारनपुर। रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान ने कहा कि जुमे की घटना के बाद से लोगों में भय का माहौल है। उन्होंने कहा कि किसी भी निर्दोष को पकड़ा न जाए और किसी भी दोषी को बख्शा न जाए। उन्होंने निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। जीपीओ रोड स्थित एक सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि रालोद का प्रतिनिधिमंडल पीड़ितों और उनके परिजनों से मिला। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उन्हें निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि रालोद भी यही चाहता है।

सहारनपुर में हुऐ बवाल के मामले में जेल गये आरोपियो से मिलने पहुंचा रालोद प्रतिनीधि मंडल

सहारनपुर में हुऐ बवाल के मामले में जेल गये आरोपियो से मिलने पहुंचा रालोद प्रतिनीधि मंडल- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में हुऐ बवाल के बाद एसएसपी से मिलने पहुंचा रालोद का प्रतिनीधि मंडल

सहारनपुर में हुऐ बवाल के बाद एसएसपी से मिलने पहुंचा रालोद का प्रतिनीधि मंडल- फोटो : SAHARANPUR

जीपीओ रोड स्थित एक सभागार में पत्रकारो से वार्ता करते रालोद का प्रतिनीधि मंडल

जीपीओ रोड स्थित एक सभागार में पत्रकारो से वार्ता करते रालोद का प्रतिनीधि मंडल- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed