फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rigged shop by uprooting shutter on Galira Road

चोरों ने गलीरा रोड पर शटर उखाड़कर परचून की दुकान खंगाली

Sun, 01 Mar 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Rigged shop by uprooting shutter on Galira Road
गलीरा रोड पर शटर उखाड़कर दुकान खंगाली
विज्ञापन

सहारनपुर। चोरों ने क्षेत्र में गलीरा रोड पर शटर उखाड़कर एक परचून की दुकान को खंगाल दिया। चोर दुकान से कीमती सामान ले गए। पीड़ित ने हसनपुर चौकी में चोरी की तहरीर दी।
कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में गलीरा रोड पर साधना वालिया का आवास है, वहीं पर उनकी परचून की दुकान है। साधना ने बताया कि शुक्रवार को वह घर और दुकान पर ताला लगाकर अपनी बेटी के घर चली गई । शनिवार की सुबह पड़ोसियों ने उन्हें सूचना दी कि चोरों ने दुकान का शटर उखाड़ रखा है। इसका पता चलते ही वह घर लौट आई और दुकान देेखी तो सामान बिखरा पड़ा था। चोर दुकान से आटा, दाल, चीनी, शैंपू, तेल की बोतलें आदि कई कीमती सामान पर हाथ साफ कर गए। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। घटना के संबंध में हसनपुर चौकी तहरीर दी। कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर पंकज पंत ने कहा चोरों को पकड़ने प्रयास किया जा रहा है। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

उधर, चिलकाना रोड पर अजय कुमार प्लास्टिक के सामान की दुकान में भी चोरों ने घुसने का प्रयास किया। बताया जाता है कि शुक्रवार की रात में कुछ संदिग्ध युवक दुकान के पास घूम रहे थे। इन युवकों ने शटर उखाड़ने की कोशिश की, लेकिन राहगीरों के आने पर शोर मच गया और चोर वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed