फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rhythm is preparing new Judo players and teaching self-defense techniques to girls

Saharanpur News: जूडो की नई पौध को तैयार कर रही रिदम, बालिकाओं को सिखा रही आत्मरक्षा के गुर

Wed, 20 Aug 2025 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Rhythm is preparing new Judo players and teaching self-defense techniques to girls
हमारे सितारे-रिदम गुप्ता
हमारे सितारे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। रिदम गुप्ता खेल जगत में जाना पहचाना नाम है। वह रानी लक्ष्मी बाई वीरता पुरस्कार से सम्मानित हैं। जूडो में राष्ट्रीय पदक जीत चुकी हैं और ब्लैक बेल्ट हैं। रिदम अब जूडो की नई पौध को तैयार कर रहीं हैं। वह बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर भी सिखा रही हैं।



महानगर के मोरगंज निवासी रिदम गुप्ता में बचपन से ही जूडो के प्रति दीवानगी रही है। उन्होंने जूनियर से लेकर सीनियर प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। उनके पिता दीपक गुप्ता भी अंतरराष्ट्रीय जूडो रेफरी हैं। अपने पिता से ही रिदम को जूडो में कॅरिअर बनाने की प्रेरणा मिली। रिदम की माता डॉली गुप्ता शिक्षक हैं, जो महानगर के लॉर्ड महावीर अकादमी में पढ़ाती है।
विज्ञापन

रिदम गुप्ता ने लॉर्ड महावीरा एकेडमी से दसवीं की परीक्षा पास की है। वनस्थली विद्यापीठ राजस्थान से 12वीं पास की। इसके बाद उन्होंने बीपीएड की डिग्री कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय से हासिल की। एमपीएड की डिग्री डीएवी विश्वविद्यालय जालंधर से प्राप्त की। रिदम जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुकी है। उन्हें 2016 में रानी लक्ष्मी बाई अवार्ड से नवाजा गया था। वह उस समय प्रदेश की सबसे युवा 16 वर्षीय खिलाड़ी थीं, जिन्होंने जूडो में ब्लैक बेल्ट हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


- जूडो की नई पौध कर रही तैयार

कई राष्ट्रीय पदक जीतने के बाद रिदम गुप्ता वर्तमान में जूडो की नई पौध को तैयार कर रहीं हैं। उन्होंने केंद्रीय विद्यालय में 250 बालिकाओं को प्रशिक्षण दिया। इसके अलावा शामली स्थित नवोदय विद्यालय की बालिकाओं को भी आत्मरक्षा के गुर सिखा चुकी हैंं। वह भारतीय नेत्रहीन विद्यालय के नेत्रहीन बालकों को भी प्रशिक्षण प्रदान कर चुकी है।

- आपमें भी है प्रतिभा तो करें संपर्क
यदि आपकी उम्र 25 वर्ष से कम है और आप कला, खेल, शिक्षा एवं तकनीक या अन्य किसी क्षेत्र में विलक्षण प्रतिभा रखते हैं तो अमर उजाला आपको हमारे सितारे कॉलम में स्थान देगा। इसके लिए आप संक्षिप्त जानकारी 7617707200 पर व्हाट्सएप पर कर सकते हैं। प्रकाशित के लिए चयन का अधिकार अमर उजाला का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed