फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Revealed theft at two places, cash jewelery recovered

दो स्थानों पर हुई चोरी का खुलासा, नगदी जेवर बरामद

Mon, 15 Nov 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Revealed theft at two places, cash jewelery recovered
चिलकाना (सहारनपुर)। पुलिस ने दो स्थानों पर हुई चोरी का खुलासा करते हुए दो चोरों सहित चोरी गया सामान तथा नकदी बरामद की है।
विज्ञापन

सीओ सदर अजेंद्र यादव ने थाना प्रांगण में बताया कि छह अक्तूबर को गांव धौलाहेड़ी में रामेश्वर पुत्र गरीबु के मकान चोरी हुई थी। चोरी में 42 हजार की नकदी तथा चांदी के जेवर चोरी हो गए थे। आठ अक्तूबर को गांव पठेड़ में एक मस्जिद से गैस सिलिंडर, बैटरी तथा इंवर्टर चोरी हुआ था। रविवार की रात चिलकाना पुलिस को सूचना मिली कि सुलतानपुर सरकारी अस्पताल के पास दो संदिग्ध व्यक्ति कुछ सामान लेकर खड़े हैं। थाना प्रभारी राजेश भारती ने टीम के साथ दोनों लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस को इनके पास से एक बैटरी, एक इंवर्टर, एक गैस सिलिंडर, दो चंदे की रसीदें, एक चांदी की चेन, एक अंगूठी, एक जोड़ी पाजेब, खाली पर्स तथा 7200 की नकदी, विभिन्न तालों की सात चाबियां, एक छूरा, एक तमंचा तथा एक कारतूस बरामद किए। पकड़े गए मुस्तफा पुत्र महफूज तथा रमजान पुत्र शरीफ निवासीगण गांव रायपुर थाना मिर्जापुर हैं। मुस्तफा फिलहाल चिलकाना के मोहल्ला हामिद हसन में किराए के मकान में रह रहा है। दोनों ने बताया कि वह मदरसे की चंदे की रसीदें काटने का काम करते हैं। दिन में रैकी करते हैं तथा रात में चोरी कर लिया करते थे। पुलिस ने मुस्तफा तथा रमजान को चोरी तथा आर्म्स एक्ट में चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed