{"_id":"627e987b1c996e1a617a2bf8","slug":"results-come-on-time-complete-the-syllabus-soon-saharanpur-news-mrt588366973","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिणाम समय आए इसके लिए पाठ्यक्रम जल्द निपटाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिणाम समय आए इसके लिए पाठ्यक्रम जल्द निपटाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय के कुलसचिव वीरेंद्र कुमार मौर्य ने विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि यदि परीक्षाओं का परिणाम समय से चाहते हैं तो अतिरिक्त कक्षाएं संचालित कर पाठ्यक्रम को जल्द निपटा लें।
कुलसचिव ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत संचालित बीए, बीएससी एवं बीकॉम पाठ्यक्रम के पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ द्वारा संचालित की जा रही हैं, जबकि अन्य सेमेस्टर परीक्षाएं पूर्ण हो चुकी हैं। सत्र 2022-23 समय से संचालित हो, इसके लिए यह जरूरी है कि सत्र 2021-22 की समस्त परीक्षाएं यथा शीघ्र संपन्न हो। परीक्षा परिणाम समय से घोषित हो इसके लिए सभी महाविद्यालयों और संस्थानों से उम्मीद की जाती है कि वह सत्र 2021-22 दूसरे सेमेस्टर की अतिरिक्त कक्षाएं चलाकर पाठ्यक्रम पूर्ण कराएं। स्नातकोत्तर के दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं माह जून 2022 में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। अत: इससे पूर्व समस्त आंतरिक प्रयोगात्मक परीक्षाएं करा लें। ऐसे महाविद्यालय, जिसमें बीए, बीएससी और बीकॉम पहले सेमेस्टर की आंतरिक परीक्षाएं, प्रयोगात्मक परीक्षाएं एवं कौशल विकास पाठ्यक्रम की परीक्षाएं कराई नहीं जा सकी हैं। ऐसे महाविद्यालयों से पहले सेमेस्टर की परीक्षाओं के साथ-साथ यथा समय उक्त परीक्षाएं भी कराकर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय को अंक प्रेषित करने के लिए कहा गया है। जिससे परिणाम जारी होने में देरी ना हो। उन्होंने बताया कि बीए, बीएससी और बीकॉम की दूसरे सेमेस्टर (NEP-2020) परीक्षा जुलाई 2022 में प्रस्तावित हैं। उससे पूर्व दूसरे सेमेस्टर का पाठ्यक्रम अतिरिक्त कक्षाएं चलाकर पूर्ण कराने को कहा गया है।