{"_id":"61e866e155a4791c7e7b8c34","slug":"republic-day-will-be-celebrated-with-the-observance-of-covid-protocol-saharanpur-news-mrt5740094164","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड प्रोटोकॉल के पालन के साथ मनेगा गणतंत्र दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड प्रोटोकॉल के पालन के साथ मनेगा गणतंत्र दिवस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) डॉ. अर्चना द्विवेदी ने कहा कि गणतंत्र दिवस को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक 25 एवं 26 जनवरी को अपने घरों एवं सार्वजनिक स्थानों पर रोशनी करें। सभी विभागाध्यक्ष सभी सरकारी एवं गैर सरकारी भवनों पर 25 एवं 26 जनवरी को रोशनी की समुचित व्यवस्था कराएं।
कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को गणतंत्र दिवस को लेकर गण्यमान्य व्यक्तियों, पुलिस एवं अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। अपर जिलाधिकारी ने नगर निगम को महानगर में महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई कराने को कहा। 26 जनवरी को सभी सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण प्रात: साढे़ आठ बजे एवं शिक्षण संस्थाओं पर प्रात: 10 बजे किया जाएगा। महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण का कार्यक्रम प्रात: साढ़े सात बजे रहेगा।
उन्होंने कहा कि गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर नगर मजिस्ट्रेट, घंटाघर चौक पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर जिला विद्यालय निरीक्षक, देहरादून चौक पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, अस्पताल चौक पर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी और जनकपुरी चौक स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर मुख्य विकास अधिकारी माल्यार्पण करेंगे। पुल खुमरान स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर जिला आबकारी अधिकारी, लोहा बाजार स्थित तस्वीर झांसी की रानी एवं शहीद स्मारक पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, स्टेडियम स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी माल्यार्पण करेंगे। सभी उप जिलाधिकारी अपनी तहसील के ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कराना सुनिश्चित करेंगे। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र, सभी उप जिलाधिकारी आदि मौजूद रहे।