फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Report filed against six including husband and brother-in-law

पति और जेठ सहित छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 11 Jun 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Report filed against six including husband and brother-in-law
नागल। थाना पुलिस ने एक विवाहिता की तहरीर पर दो महिलाओं समेत 6 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। विवाहिता का कहना है कि उसकी शादी दो साल पहले हुई थी। तभी से उसका पति व परिजन के अन्य सदस्य उसका उत्पीड़न कर रहे थे। आठ जून की रात जब उसका पति कमरे से बाहर था तो वह उसके इंतजार में बिना कुंडी लगाएं कमरे में थी तभी उसके जेठ ने आकर जबरदस्ती उसके साथ दुराचार किया। सुबह होने पर जब उसने सारा वाक्या अपनी सास, जेठानी, पति समेत परिजनों को बताया तो उन्होंने उसे झूठी बताते हुए बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। उसकी सूचना पर पहुंचे मायके वाले उसे अस्पताल ले गए। थाना प्रभारी कृष्ण पाल सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर पति सहित छह लोगों के विरुद्ध दुराचार सहित संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed