फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Report filed against railway officer and RPF constable

रेलवे अधिकारी और आरपीएफ कांस्टेबल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 01 Mar 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Report filed against railway officer and RPF constable
रेलवे अधिकारी और आरपीएफ कांस्टेबल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

सहारनपुर। एक व्यक्ति ने रेलवे के अधिकारियों और आरपीएफ के एक कांस्टेबल सहित पांच नामजद एवं 20 से अधिक अज्ञात के खिलाफ पैसे छीनने, मारपीट, गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए कोतवाली सदर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के पुराना आवास-विकास निवासी सतीश डॉबर ने दर्ज कराए मामले में बताया कि वह अक्टूबर 2017 में ट्रेन पकड़ने गया था। तब, उसने एक पानी की बोतल खरीदी थी। आरोप है कि उस बोतल का पानी दूषित था, जिस कारण वह बीमार हो गया था। इसकी शिकायत उसने रेल मंत्रालय में की तो इस पर तत्कालीन आरपीएफ इंस्पेक्टर सहित दो उपनिरीक्षकों को रेलवे के उच्चाधिकारियों ने सस्पेंड कर दिया था। इस कारण रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी उसे रंजिश रखने लगे। 25 जुलाई 2018 को एक मित्र ट्रेन से सहारनपुर से कहीं जा रहा था। उनके मित्र को 10 हजार रुपये की आवश्यकता थी। वह अपने पुत्र के साथ रेलवे स्टेशन पर मित्र को पैसे देने गए थे। इसी दौरान प्लेटफार्म पर बने पुल पर दो लोगों ने उसे घेरने का प्रयास किया। वह किसी प्रकार अपने पुत्र के साथ जीआरपी थाने से होते हुए बाहर आ गया। थाने के बाहर आरक्षण केंद्र पास 20 से अधिक लोगों ने उसे घेरकर मारपीट की और 15 हजार रुपये छीन लिए, तब उसने मेडिकल कराया और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई है। इनमें एक आरपीएफ कांस्टेबल की उसने पहचान की। बाद में पता चला कि आरोपियों को रेलवे के अधिकारियों का संरक्षण मिला हुआ है। इसलिए उसने न्यायालय की शरण ली और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाली सदर इंस्पेक्टर पंकज पंत ने बताया कि कोर्ट के निर्देशानुसार रेलवे के तत्कालीन प्रभारी टिकट निरीक्षक जेके सोती, सीएमआई शरद चंद, टिकट परीक्षक तरुण कौशल, आरपीएफ कांस्टेबल आदेश कुमार, कर्मचारी शिवपाल और 20 से अधिक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर, आरपीएफ इंस्पेक्टर नवीन कुमार का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed