फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Report filed against 1600 unknowns on jamming

जाम लगाने पर 1600 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 22 Dec 2019 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Report filed against 1600 unknowns on jamming
सहारनपुर। जिले में धारा 144 लगे होने के बावजूद नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में जुलूस निकालकर घंटाघर पर जाम लगाने वाले 1500 से 1600 अज्ञात लोगों के खिलाफ नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। ड्रोन कैमरे और पुलिसकर्मियों द्वारा बनाई गई वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में चौक फव्वारा से लेकर बड़ी संख्या में लोगों ने जुलूस निकालकर घंटाघर पर जाम लगाकर दिल्ली-यमुनोत्री, अंबाला-देहरादून हाईवे को बाधित कर जाम लगाया था। दोपहर एक से शाम चार बजे तक जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस मामले में शनिवार को नगर कोतवाली में 1500 से 1600 अज्ञात लोगों के खिलाफ जाम लगाने और हंगामा करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस-प्रशासन ने मौके पर ड्रोन कैमरे के माध्यम से लोगों की वीडियो बनाई थी। इसके अलावा पुलिसकर्मियों द्वारा भी वीडियो बनाई गई थी। वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

-----------------------
जुलूस निकालने और घंटाघर पर जाम लगाने के मामले में 1500 से 1600 अज्ञात लोगों के खिलाफ नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई। वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--विनीत भटनागर, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed