{"_id":"5d7fdb018ebc3e013c6cb116","slug":"removed-encroachment-at-khalasi-line-and-shardanagar-saharanpur-news-mrt44370751","type":"story","status":"publish","title_hn":"खलासी लाइन और शारदानगर में हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खलासी लाइन से अतिक्रमण हटाता निगम की जेसीबी
- फोटो : SAHARANPUR
Link Copied
सहारनपुर। खलासी लाइन और शारदानगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम का व्यापारियों ने विरोध किया। मगर इसके बावजूद नगर निगम ने सख्ती के साथ स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण को हटवाया। निगम अधिकारियों के सख्त रवैये को देखते हुए दुकानदारों में खलबली मची रही। दुकानदारों ने सड़कों पर रखा सामान समेटकर दुकानों के भीतर किया।
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट पंकज कुमार वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान में सोमवार को नगर निगम की टीम प्रवर्तन अधिकारी रिटायर्ड कर्नल बीएस नेगी के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने खलासी लाइन और शारदानगर पहुंची। जैसे ही निगम की टीम ने जेसीबी से अतिक्रमण हटाना शुरू किया तो दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कुछ दुकानदारों ने सामान समेटना शुरू कर दिया तो कई विरोध में भी उतर आए। मगर नगर निगम के प्रवर्तन दल और पुलिस बल की वजह से ज्यादा विरोध नहीं कर सके। ऐसे में नगर निगम अधिकारियों ने अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त कराते हुए हटवाया। 5600 रुपये जुर्माना भी वसूला गया। टीम में नगर निगम के अतिक्रमण अधिकारी दानिश नकवी, कैप्टन नरेशचंद, एमपी सिंह, हेमराज सिंह, नवाबुद्दीन, विक्रम, प्रवीन, पवन, सुधाकर, आनंद, विकास शर्मा आदि शामिल रहे। प्रवर्तन अधिकारी बीएस नेगी ने बताया कि नगर निगम की टीम जल्द ही दोबारा क्षेत्र का भ्रमण करेगी। यदि किसी दुकानदार ने पुन: सड़क पर अतिक्रमण किया तो सामान जब्त करने के साथ ही जुर्माना भी वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।