फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Remove the dirt of mind and thoughts too - Satyendra

मन और विचारों की गंदगी भी दूर करें : सतेंद्र

Tue, 02 Nov 2021 10:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Remove the dirt of mind and thoughts too - Satyendra
सहारनपुर।
विज्ञापन

जनचेतना मिशन के तत्वावधान में दिल्ली रोड स्थित होटल के सभागार में दीपावली कार्यक्रम को पारिवारिक महोत्सव के रूप में आयोजित किया। संस्था के अध्यक्ष सत्येंद्र आहूजा ने कहा कि दीपावली के त्योहार पर घरों में सफाई करने के साथ ही मन और विचारों की भी सफाई का अवसर बनाएं।

संस्था के संस्थापक एवं चेयरमैन गुलशन नागपाल ने कहा व्यक्ति के पास वास्तविक संपदा रिश्तों की होती है, रिश्तों को विकसित करके और उन रिश्तों को निभाने की क्षमता, एक सफल जीवन जीने में पैसे, पद, प्रतिष्ठा और पावर से भी बहुत बड़ी भूमिका निभाती है। कार्यक्रम संयोजक रवि बब्बर द्वारा तोल मोल के बोल और वीरेंद्र भारती द्वारा तंबोला व पारिवारिक गेम्स कराए। इस दौरान इजिप्ट में आयोजित विश्व किक बॉक्सिंग में रजत पदक जीतने वाले अक्षत खरबंदा की माता विशाखा एवं पिता विकास खरबंदा को सम्मानित किया। व्यापारी नेता शीतल टंडन एवं रवि जुनेजा ने भी विचार व्यक्त किए। इसमें आशु सिंधु, हरविंदर सिंह ग्रोवर, केके गर्ग, मनोज खुराना, मुकेश सेठ, नरेश कुमार, नवीन आनंद, प्रताप सिंह पुंडीर, राज जुनेजा, रमन चावला, राजीव सैनी, राजीव डारिया, शिव अरोड़ा, सुनील मखीजा और संजय अरोड़ा उपस्थित रहे। संचालन पूर्व अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक रवि बब्बर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed