फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Remedy's shortage will not go away, now there will be no trouble

रेमडेसिविर की किल्लत दूर, अब नहीं होगी परेशानी

Thu, 20 May 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Remedy's shortage will not go away, now there will be no trouble
सहारनपुर। कोरोना के गंभीर मरीजों की जान बचाने के लिए जिस रेमडेसिविर इंजेक्शन की लोग मुंह मांगी कीमत देने को तैयार थे। अब वह इंजेक्शन जनपद में मात्र दो से तीन हजार रुपये में आसानी से उपलब्ध है। खास बात यह है कि एक ओर जहां यह इंजेक्शन चिकित्सा विभाग के पास पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, वहीं अब यह निजी दवा एजेंसी के पास भी उपलब्ध है। कोई भी जरूरतमंद इंजेक्शन एजेंसी से आसानी से खरीद सकता है।
विज्ञापन

रेमडेसिविर इंजेक्शन को कोरोना मरीजों को बचाने में कारगर माना जा रहा है। यही वजह है कि कोरोना की दूसरी लहर में इस इंजेक्शन की डिमांड अचानक से देश भर में बढ़ गई। हालत ऐसी थी कि अपने मरीजों के लिए तीमारदार किसी भी कीमत पर इस इंजेक्शन को खरीदने को तैयार थे। अब तीमारदारों केे इंजेक्शन के लिए भटकने की जरूरत नहीं है। औषधि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि किशनपुरा की दो दवा एजेंसियों आदि शक्ति मेडिकल एजेंसी और मैक्शन फार्मा के पास रेमडेसिविर इंजेक्शन उपलब्ध है। जहां से जरूरतमंद लोग आसानी के साथ खरीद सकते हैं। खास बात यह है कि इंजेक्शन की कीमत दो से तीन हजार रुपये की बीच है, जो ज्यादातर लोगों की पहुंच में है।
विज्ञापन

खुद खरीद सकते हैं अस्पताल
जनपद में छह निजी अस्पतालों को कोविड मरीजों के इलाज की अनुमति मिली है। इनमें मेडिग्राम, मेगा केयर, मां जगदंबा, वी-ब्रॉस, सक्षम और केयर पार्टनर्स अस्पताल शामिल हैं। इनमें से दो अस्पतालों ने अपने स्तर से सीधे कंपनी से रेमडेसिविर इंजेक्शन खरीदे हैं। प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि सभी निजी कोविड अस्पताल अपने स्तर से रेमडेसिविर इंजेक्शन खरीदकर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिदिन लग रहे 60 से 70 इंजेक्शन
शेखुल हिन्द मौलाना महमूद हसन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी ने बताया कि विभाग के पास पर्याप्त मात्रा में रेमडेसिविर इंजेक्शन उपलब्ध है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में एल-2 और एल-3 अस्पताल बनाए गए हैं, जहां सबसे गंभीर मरीज पहुंच रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन 60 से 70 मरीजों को इंजेक्शन दिए जा रहे हैं।
ऐसे खरीद सकते हैं इंजेक्शन
यदि कोई व्यक्ति किशनपुरा स्थित मेडिकल एजेंसियों से रेमडेसिविर इंजेक्शन खरीदना चाहता है तो उसे आधार कार्ड, जिस डॉक्टर से इलाज चल रहा है उसका पर्चा, कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट या फिर सिटी स्कैन की रिपोर्ट लेकर जाना होगा।
जनपद में इस समय रेमडेसिविर इंजेक्शन की कोई कमी नहीं है। चिकित्सा विभाग के पास पर्याप्त मात्रा में इंजेक्शन उपलब्ध हैं, जो कोविड अस्पतालों में जरूरतमंद मरीजों को लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा शहर की दो निजी मेडिकल एजेंसियों के पास भी इंजेक्शन उपलब्ध हैं, जहां से कोई भी जरूरतमंद इंजेक्शन खरीद सकता है।

संदीप कुमार, औषधि निरीक्षक।
डॉक्टर की सलाह पर ही लगवाएं इंजेक्शन : सीएमओ
सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी का कहना है कि रेमडेसिविर इंजेक्शन की जरूरत कोरोना के प्रत्येक मरीज को नहीं होती। ऐेसे में कोई भी व्यक्ति अपनी मर्जी से किसी मरीज को इंजेक्शन न लगवाएं। जिस भी कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसके चिकित्सक की सलाह पर ही इंजेक्शन लगवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed