फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Relief from heat due to rain, trouble due to waterlogging

Saharanpur News: बारिश से गर्मी से मिली राहत, जलभराव से परेशानी

Sat, 24 Jun 2023 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Relief from heat due to rain, trouble due to waterlogging
सहारनपुर  में बरसात के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ जलभराव
-- पानी निकालने को नगर निगम को लगाने पड़े मोटर और टैंक
विज्ञापन

-- पुराने शहर में कई जगहों फैला कीचड़, निगम के दावे धराशायी
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। बारिश होने की वजह से गर्मी से कुछ देर के लिए जहां राहत मिली, वहीं जलभराव होने की वजह से नागरिकों को परेशान होना पड़ा। नगर निगम के दावे धराशायी हो गए। कई जगहों पर मोटर और टैंक लगाकर पानी निकाला गया। हालांकि, दोपहर बाद उमस भरी गर्मी ने बेहाल कर दिया।
दरअसल, पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ रही गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया था। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। शुक्रवार की सुबह सात बजे बारिश शुरू हुई, जो नौ बजे रूकी। कुछ देर के लिए तेज बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर 12 बजे के बाद उमस भरी गर्मी ने लोगों को फिर बेहाल कर दिया। इसकी वजह यह है कि न्यूनतम तापमान में गिरावट नहीं आई है।
विज्ञापन

वहीं, थोड़ी की बारिश से ओजपुरा, रेलवे कॉलोनी, कलक्ट्रेट परिसर, मंडी समिति रोड, बेहट रोड, खाताखेड़ी, नूर बस्ती, रानी बाजार, दीनानाथ बाजार, टीटू कॉलोनी, शाारदानगर सहित कई इलाकों में जलभराव हो गया। यहां लोगों को दिक्कत उठानी पड़ी। कुछ जगहों पर मोटर और टैंक लगाकर नगर निगम ने पानी निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
नाले साफ होते तो न होता जलभराव
नगर निगम ने पिछले दिनों नाले साफ कराने के दावे किए थे, लेकिन नाले पूरी तरह साफ नहीं हुए। नाले अगर पूरी तरह साफ होते तो लोगों को जलभराव की समस्या से परेशान न होना पड़ता।
----
यही स्थित रही आगामी दिनों होगी भारी परेशानी
आगामी दिनों मानसून की तेज बारिश होगी। यही स्थिति रही तो आगामी दिनों में जलभराव की समस्या मुसीबत बन जाएगी। वहीं, कांवड़ यात्रा भी शुरू होनी है। ऐसे में कांवड़ियाें को दिक्कत झेलनी पड़ेगी।

-----
वर्जन:-
जलभराव की समस्या से लोगाें को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए नगर निगम की ओर सभी बंदोबस्त किए गए हैं। बारिश से किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी।---अजय कुमार, महापौर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed