फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Regular vaccination details will be recorded on e-Kavach app

ई-कवच एप पर दर्ज होगा नियमित टीकाकरण का ब्योरा

Wed, 09 Nov 2022 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Regular vaccination details will be recorded on e-Kavach app
सहारनपुर। गर्भवतियों व नवजात के टीकाकरण का ब्योरा अब ई-कवच एप पर दर्ज होगा। आशा कार्यकत्रियों के कार्यो को एक क्लिक पर ऑनलाइन देखा जा सकता है। आशाएं एप पर गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण, टीकाकरण आदि कार्यों की नियमित फीडिंग क्षेत्र से ही करेंगी। इसके लिए उन्हें प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
विज्ञापन

आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम क्षेत्र तथा घर-घर जाकर गर्भवती का पंजीकरण, टीकाकरण आदि कार्य करती हैं। आशा कार्यकर्ताओं को अपने कार्यों का कागज पर रिपोर्ट तैयार करनी पड़ती है। अब उन्हें पेन, कागज से छुटकारा मिल जाएगा। उनके कार्यों पर शासन की नजर रहेगी। इसके लिए ई-कवच एप बनाया गया है। आशा और एएनएम को अब इसी एप पर बच्चों और गर्भवती के टीकाकरण का ब्योरा अपलोड करना होगा। एप के जरिए क्षेत्र से ही ऑनलाइन फीडिंग करने में आसानी होगी। एप से अधिकारी कहीं से भी आशा कार्यकर्ता के कार्यों की प्रगति को देख सकेंगे। ऑनलाइन कार्य करने के लिए आशाओं को मोबाइल फोन दिए गए हैं, जिन आशाओं को अभी फोन नहीं मिले हैं, उन्हें भी इसी महीने मोबाइल फोन उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इसके साथ ही मोबाइल पर ऑनलाइन कार्य करने के लिए आशाएं प्रशिक्षित की गई है, ताकि उन्हें कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

ई कवच एप की मदद से आशा कार्यकर्ता अपने क्षेत्र से ही डाटा एकत्रित कर सकेंगी। मोबाइल के जरिए गर्भवती और बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी को भी एप पर अपलोड करेंगी। इससे महिलाओं और बच्चों की सेहत की सटीक जानकारी मिल सकेगी। - डा. संजीव मांगलिक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed