{"_id":"62a0e46807ec4c44976407bc","slug":"registration-of-440-school-vehicles-suspended-saharanpur-news-mrt591975973","type":"story","status":"publish","title_hn":"440 स्कूल वाहनों का पंजीयन निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
440 स्कूल वाहनों का पंजीयन निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 320 वाहनों का फिटनेस नहीं कराने पर हुई कार्रवाई
- 120 बसें 15 साल पुरानी हो चुकी थीं
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। संभागीय परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 440 स्कूल वाहनों का पंजीयन निलंबित कर दिया। इनमें से 320 वाहन स्वामियों ने नोटिस देने के बाद भी अपने वाहनों की फिटनेस नहीं कराई। 120 बसें 15 साल पुरानी हो चुकी थीं, जिनका पंजीयन निलंबित किया गया।
शासन ने स्कूलों के वाहनों की जांच कर अभियान चलाने के आदेश दिए थे। जनपद में भी संभागीय परिवहन विभाग ने अभियान चला कर मानक पूरे नहीं होने पर 100 से अधिक स्कूल वाहनों का चालान और सीज करने की कार्रवाई की। इसके बावजूद भी जिले में स्कूल बसें बिना फिटनेस के चल रही हैं। उप संभागीय परिवहन विभाग में जनपद में 1142 स्कूल वाहन पंजीकृत हैं, जिनमें से 692 स्कूल वाहनों का ही फिटनेस प्रमाणपत्र जारी हुआ है, बाकी 330 अनफिट ही चल रही थीं, जबकि 120 स्कूल वाहन 15 साल पुराने हो गए हैं।
उप संभागीय परिवहन अधिकारी महेंद्र बाबू गुप्ता ने बताया कि 330 अनफिट स्कूल बसों के मालिकों को नोटिस जारी किए गए थे। एक सप्ताह में वाहनों की फिटनेस नहीं कराने पर पंजीयन निलंबन और निरस्तीकरण की कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी। उन्होंने बताया कि इस अवधि में केवल दस वाहन स्वामियों ने ही अपने वाहनों की फिटनेस कराई, बाकी 320 वाहनों के मालिकों ने वाहनों की फिटनेस नहीं कराई। उन्होंने बताया कि विभाग ने कार्रवाई करते हुए 320 स्कूल वाहनों का पंजीयन निलंबित कर दिया है। इन वाहनों में बसें, मिनी बसें, टाटा मैजिक आदि वाहन हैं। इनके अलावा 120 स्कूली वाहन जो 15 साल पुराने हो चुके थे, उनके भी पंजीयन निलंबित कर दिए गए हैं। एआरटीओ प्रवर्तन आरपी मिश्रा ने बताया कि 320 वाहन स्वामियों नोटिस जारी कर दिए गए है, यदि उन्होंने वाहनों की फिटनेस नहीं कराई तो पंजीयन निरस्त करने की कार्रवाई कर दी जाएगी।