फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Registered cases should end, otherwise we will agitate

दर्ज मामले होने चाहिए खत्म, नहीं तो करेंगे आंदोलन

Sun, 22 Dec 2019 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Registered cases should end, otherwise we will agitate
अम्बाला रोड स्थित एक सभागार में सर्वदलीय संघर्ष समिति की बैठक में भाग लेते पदाधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
दर्ज मामले होने चाहिए खत्म, नहीं तो करेंगे आंदोलन
विज्ञापन

सहारनपुर। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हुई सर्वदलीय संघर्ष समिति की बैठक में 1600 अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किए मामलों को खत्म किए जाने की मांग की। ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
अंबाला रोड स्थित एक सभागार में आयोजित बैठक में अध्यक्ष और पूर्व विधायक वीरेंद्र ठाकुर ने कहा कि सहारनपुर में शांतिपूर्ण रूप से लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया, जो उनका लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन 1600 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने का समिति विरोध करती है। अगर यह मामला खत्म नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। क्योंकि सहारनपुर वासियों ने वर्तमान के हालात में शांति कायम रखी। ऐसे में उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करना निंदनीय है। पूर्व केंद्रीय मंत्री रशीद मसूद ने कहा कि इस तरह की रिपोर्ट दर्ज करना गलत है। रिपोर्ट दर्ज करना शांति प्रिय लोगों का उत्पीड़न करना है। इस संबंध में शासन-प्रशासन से बात की जाएगी। नायब शहरकाजी नदीम अख्तर ने कहा कि शांतिपूर्ण रूप से विरोध जताने के बावजूद मुकदमा दर्ज करना सरासर गलत है। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने कहा कि वर्तमान में देश की स्थिति ठीक नहीं है। शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने वाले लोगों की आवाज को दबाया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान कांग्रेस विधायक नरेश सैनी, मसूद अख्तर, जिलाध्यक्ष शशी वालिया, सीपीएम से राव कामरेड, लोकदल से सतपाल, मजाहिर राणा, व्यापारी राधेश्याम नारंग, सरदार दलजीत सिंह कोचर, सरदार बत्रा, जामा मस्जिद के प्रबंधक मौलवी फरीद, सपा से चौधरी राजपाल व फैसल सलमानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed