{"_id":"68c323cbf6a91182bb0bbb2d","slug":"register-your-name-in-the-voter-list-for-panchayat-elections-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-158427-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पंचायत चुनावों के लिए मतदाता सूची में दर्ज कराएं अपना नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पंचायत चुनावों के लिए मतदाता सूची में दर्ज कराएं अपना नाम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। त्रिस्तरीय ग्राम पंचायतों के चुनावों के लिए मतदाता पुनरीक्षण का कार्य 19 अगस्त से जारी है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पंचायत ने बताया कि जिन लोगों के नाम मतदाता सूची में नहीं है, वह अपना नाम बीएलओ को दर्ज करा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि एक जनवरी 2025 को 18 या उससे अधिक की आयु पूरी करने वाले युवा अपना नाम सूची में दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि त्रुटि रहित निर्वाचक नामावली लोकतंत्र का आधार है। इसका सही बनना प्रत्येक नागरिक के सक्रिय सहयोग पर निर्भर है। उन्होंने बताया कि नागरिक अपना और अपने परिवार के पात्र सदस्यों का नाम सूची में अवश्य जांच लें। उन्होंने कहा कि बीएलओ के घर पर आने पर उन्हें सूचना उपलब्ध कराएं। कहा कि 11 सितंबर तक कोई बीएलओ आपकी ग्राम पंचायत में नहीं पहुंचता है तो उसकी शिकायत जिला मजिस्ट्रेट, जिला निर्वाचन अधिकारी को दी जा सकती है।