फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Reduction does not come from paying money and bail

सदका और खैरात अदा करने से नहीं आती कमी

Tue, 19 May 2020 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Reduction does not come from paying money and bail
कारी इस्हाक गोरा - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने हेल्प लाइन पर रोजेदारों के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि सदका और खैरात अदा करने से किसी तरह की कमी नहीं आती है। अगर इंसान अल्लाह की राह में खुले हाथ खर्चा करता है तो अल्लाह उसके खजाने में बेहिसाब बरकत फरमाता है।
विज्ञापन

सवाल : गंगोह निवासी इमरान ने पूछा कि लॉकडाउन की वजह से दिन भर घर में रहते हैं। ऐसे में क्या मोबाइल पर गेम खेले जा सकते हैं।
जवाब : लॉकडाउन की वजह से घर में रहने का मौका मिला है तो ऐसे में मोबाइल फोन पर गेम खेलने से बेहतर है ज्यादा से ज्यादा अल्लाह की इबादत करें।
सवाल : साबरी का बाग निवासी अतीक ने पूछा कि किसी व्यक्ति ने इशा की नमाज नहीं पढ़ी और वह तरावीह में शामिल हो जाए तो क्या उसकी तरावीह सही होगी।
जवाब : उसकी तरावीह सही नहीं होगी। पहले इशा की नमाज पढ़े और छूटी रकातें बाद में पूरी करें।
सवाल : गांव घोघरेकी निवासी रफीक ने पूछा कि उनकी बुआ बहुत गरीब है और उनके बेटों का भी कारोबार नहीं है। क्या ऐसे में उनको जकात दी जा सकती है।
जवाब : जी हां, शरीयत के अनुसार बुआ को जकात और सदका-ए फितर दिया जा सकता है।
इन नंबरों पर पूछे सवाल
सहारनपुर। रोजेदार फोन नंबर 09897399207, 9557757705 और 9368399214 पर दोपहर 12:00 से 3:00 बजे तक कॉल और व्हाटस एप कर सवाल पूछ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed