{"_id":"5ec6c3d28ebc3e90731e6b6b","slug":"recommendation-letter-came-to-dm-ssp-to-leave-three-mafia-saharanpur-news-mrt4828050154","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माफिया को छोड़ने को डीएम-एसएसपी के पास आया सिफारिशी पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माफिया को छोड़ने को डीएम-एसएसपी के पास आया सिफारिशी पत्र
विज्ञापन
सहारनपुर: बेहट क्षेत्र में हरियाणा के खन्न माफियो के ट्रक पकड़कर लेजाती पुलिस
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन माफिया को छोड़ने को डीएम-एसएसपी के पास आया सिफारिशी पत्र
सहारनपुर। हरियाणा के खनन माफिया यूपी के सहारनपुर की सीमा में आकर यमुना का सीना छलनी कर रहे हैं। खनन माफिया का राजनीतिक गठजोड़ भी सामने आ रहा है। अंदाजा यूं लगाया जा सकता है कि इस बाबत एक पाती हरियाणा में खनन करने वाली कंपनी ने सहारनपुर के जिलाधिकारी और एसएसपी को भेजी है। सूत्र बताते हैं कि बुधवार को खनन माफिया पर हुई कार्रवाई में तीन को छोड़ने की सिफारिश की गई है।
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह के सहारनपुर में चार्ज लेने के बाद मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की गई। 17 खनन माफिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। जनपद के बेहट की एसडीएम दीप्ति यादव और बेहट कोतवाली प्रभारी अनंत देव मिश्र ने टीम को साथ लेकर कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि अवैध खनन पर सहारनपुर में कार्रवाई होते ही दिल्ली सहित कई शहरों में खनन सहित अन्य कारोबार का संचालन करने वाली एक बड़ी कंपनी में खलबली मच गई। ये कंपनी बड़ी राजनीतिक पहुंच रखती है। इस कंपनी ने यमुनानगर में वैध खनन का पांच साल का ठेका लिया है, लेकिन इसकी दिलचस्पी यमुना पार कर सहारनपुर में अवैध खनन करने को लेकर रही है। राजनीति पहुंच रखने वाली इस कंपनी ने जिलाधिकारी सहारनपुर, एसएसपी सहारनपुर के नाम शिकायती पत्र लिख दिया और अपनी कंपनी का हवाला देकर तीन लोगों को छोड़ने की सिफारिश की। ये भी लिखा कि जबरन सहारनपुर पुलिस उनके तीन लोगों को उठा ले गई है। सूत्रों के मुताबिक हरियाणा के यमुनानगर का एक खनन माफिया जिला प्रशासन को लंबे समय से सूचना देकर गुमराह करता रहा है और इस कंपनी का करीबी है।
हरियाणा के यमुनानगर के सक्रिय खनन माफिया कोतवाली पहुंचे
रात के अंधेरे में यमुनानगर में खनन करने वाले स्कार्पियो सहित कई बड़े वाहन लेकर बेहट कोतवाली पहुंचे और कंपनी के तीन कर्मियों को छोड़ने का दबाव बनाने लगे। जिस पर कोतवाली बेहट प्रभारी ने उन्हें भी बैठा लिया। बताया गया कि इन लोगों की सिफारिश में हरियाणा पुलिस भी आई। कोतवाली प्रभारी ने अवैध खनन से लेकर ड्रोन से ली गई तस्वीरें सहित कई तरह के प्रमाण दिखा दिए। इसके बाद सिफारिश करने वाले बैरंग लौट गए।
विज्ञापन
अवैध खनन किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यमुना में अवैध खनन की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई के आदेश जारी किए गए। एसडीएम, तहसीलदार और संबंधित पुलिस को सख्त हिदायत दी गई है कि पुख्ता कार्रवाई अमल में लाई जाए। प्रशासन पूरे एरिया की ड्रोन से मॉनिटरिंग के अलावा कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी करवा रहा है।
- अखिलेश सिंह, जिलाधिकारी सहारनपुर