फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rebels spoil SP's equation in many seats

कई सीटों पर बागियों ने बिगाडा सपा का समीकरण

Tue, 04 May 2021 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Rebels spoil SP's equation in many seats
- सभी 49 वार्डों पर भाग्य आजमा रहे प्रत्याशियों में से मात्र पांच को ही मिली जीत
विज्ञापन

- इनमें वार्ड 24 से बगावती तेवर दिखाने वाले पार्टी कार्यकर्ता जीशान चौधरी भी शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव में समाजवादी पार्टी ने सभी 49 वार्डों पर प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाया। इनमें से मात्र पांच प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। इनमें वार्ड 24 से सपा प्रत्याशी के सामने बगावती तेवर दिखाकर चुनाव लड़ने और जीत हासिल करने वाले जीशान चौधरी भी शामिल है। पार्टी के दो सदस्य गंगोह विधानसभा क्षेत्र, दो सहारनपुर देहात और एक बेहट विधानसभा क्षेत्र से जीते हैं। पार्टी के बागियों ने कई सीटों पर सपा का समीकरण बिगाड़ दिया।

सपा ने वार्ड 24 पर सलीम अख्तर को प्रत्याशी बनाया था, लेकिन पार्टी के ही कार्यकर्ता एडवोकेट जीशान चौधरी ने बगावती तेवर दिखाते हुए चुनाव लड़ा। उन्होंने जीत हासिल कर ली, लेकिन सपा का प्रत्याशी हार गया। इसी तरह जिला पंचायत के वार्ड संख्या 38 से सपा ने युवजन सभा के जिलाध्यक्ष अमित गुर्जर को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन वहां पर बागी हुए प्रदीप चौधरी और वीरेंद्र सिंह यादव ने भी चुनाव लड़ा। वोटों का बंटवारा होने से सपा वहां खाली हाथ रही। ऐसा ही नकुड़ क्षेत्र के जिला पंचायत वार्डों का हाल रहा। सपा नेता साहिल खान ने पार्टी के घोषित प्रत्याशियों के अलावा अपने उम्मीवारों को चुनावी मैदान में उतारा। जिसके चलते परिणाम विपरीत रहे। इनके अलावा सपा समर्थित वार्ड पांच से मुस्तरी बेगम, वार्ड 25 सत्य कुमार, वार्ड 44 से भूपेंद्र सिंह और वार्ड 48 से विक्रम सिंह पे जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed