{"_id":"6213df93eb76de1829539c48","slug":"ration-dealers-protested-on-warehouse-alleging-ghatauli-saharanpur-news-mrt577836290","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटतौली का आरोप लगा राशन डीलरों ने किया गोदाम पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटतौली का आरोप लगा राशन डीलरों ने किया गोदाम पर प्रदर्शन
विज्ञापन
साढौली कदीम में गोदाम पर प्रदर्शन करते राशन डीलर
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। खाद्य एवं रसद विभाग के गोदाम पर राशन डीलरों ने घटतौली का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। राशन डीलरों का आरोप है कि गोदाम प्रभारी द्वारा केंद्र पर सरकार द्वारा मुहैया कराए गए कांटे से तौल न कर अन्य कांटे से तौल करा रहा है, जिससे उन्हें प्रत्येक ट्रॉली पर खाद्यान्न में डेढ़ से ढाई क्विंटल तक की घटतौली हो रही है।
विकास खंड साढ़ौली कदीम के गंदेवड़ स्थित खाद्य एवं रसद विभाग के गोदाम पर सोमवार को पहुंचे राशन डीलर इसरान, वेदपाल, शीशपाल, मो. वजीर, विजेंद्र कुमार, रमेश चंद, देशराज, गदर सेन, देवी सिंह, प्रदीप कुमार, शमशेर सिंह ,मुकेश कुमार, कयूम अली, सोनू कुमार, इमरान, मीनाक्षी देवी, मितलेश, तेजपाल, मंजू शर्मा, देशराज, मुकेश कुमार व कामिल आदि ने प्रदर्शन किया। इनका आरोप है कि गोदाम पर जिस कांटे से राशन डीलरों को राशन तौल कर दिया जाता है, वह प्राइवेट कांटा है। जबकि विभाग ने गोदाम पर सरकारी कांटे की व्यवस्था भी की है, लेकिन गोदाम प्रभारी बार-बार मांग के बावजूद भी सरकारी कांटे से तौल नहीं करा रहा है। आरोप लगाया कि उन्हें प्रति ट्रॉली डेढ़ में ढाई क्विंटल तक कम राशन प्राप्त होता है। इसकी शिकायत उन्होंने गोदाम प्रभारी से कई बार की परंतु बार-बार मांग के बावजूद भी तौल प्रक्रिया में आज तक कोई सुधार नहीं हुआ।
राशन डीलरों का कहना है कि जब तक तोल प्रक्रिया में सुधार नहीं होगा तब तक वह राशन का उठान नहीं करेंगे। इस संबंध में गोदाम प्रभारी अनुराधा मिश्रा का कहना है कि घटतौली का आरोप निराधार है। राशन डीलर चाहे तो कांटे की जांच करा सकते हैं। अन्यत्र कांटे का तौल नहीं माना जाएगा।