{"_id":"62a38dbe28eb8b0612292942","slug":"ration-card-holders-will-get-rice-in-the-second-cycle-saharanpur-news-mrt592284735","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसरे चक्र में राशनकार्ड धारकों को मिलेगा चावल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दसरे चक्र में राशनकार्ड धारकों को मिलेगा चावल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत जून माह में होने वाले खाद्यान्न वितरण में राशनकार्ड धारकों को गेहूं स्थान पर भी चावल ही मिलेगा, साथ ही चना, खाद्य तेल और नमक भी वितरण होगा, जबकि अभी तक राशन कार्ड धारकों को इस योजना के तहत दो किलो चावल और तीन किलो चावल दिया जाता रहा है।
भारत सरकार कोरोना काल से राशनकार्ड धारकों को प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना के तहत निशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध करा रही है। इसके तहत राशन कार्ड धारकों को चना, नमक और खाद्य तेल के साथ ही दो किलो चावल और तीन किलो गेहूं दिया जाता रहा है। जनपद के 5,79,538 राशनकार्ड धारक इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। इनमें से 54618 राशनकार्ड धारक अंत्योदय योजना और 524920 राशनकार्ड धारक पात्र गृहस्थी योजना के हैं। इस बार गेहूं की सरकारी खरीद में कमी के चलते सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना के वितरण में गेहूं को शामिल नहीं किया है। इस बार इस योजना के तहत राशन कार्ड धारकों को पांच किलो चावल, चना, खाद्य तेल और नमक आदि का निशुल्क वितरण किया जाएगा।
----------
तिथि बढ़ी, अब 15 जून तक बंटेगा खाद्यान्न
सहारनपुर। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत हो रहे निशुल्क: खाद्यान्न वितरण की तिथि शासन ने बढ़ा दी है। इस योजना के तहत दो जून से शुरू हुआ खाद्यान्न वितरण 10 जून तक होना था। जनपद में खाद्यान्न वितरण 90.31 प्रतिशत हो भी चुका है, लेकिन प्रदेश के कई जनपदों में खाद्यान्न वितरण की गति धीमी होने के चलते खाद्य एवं रसद विभाग ने इस योजना के तहत होने वाले वितरण की तिथि को बढ़ाकर 15 जून कर दिया है। इस बारे में विभाग के अपर आयुक्त अनिल कुमार दूूबे ने निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
-----------
-- वर्जन --
प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना के तहत जून के दूसरे चक्र में खाद्यान्न का वितरण होगा। इसमें इस बार गेहूं का वितरण नहीं होगा। राशनकार्ड धारकों को पांच किलो चावल दिया जाएगा। इसके साथ ही चना, नमक और खाद्य तेल का वितरण भी होगा। --- मनीष कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी।