फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rampur Maniharan's players dominated on the first day

Saharanpur: पहले दिन रामपुर मनिहारान के खिलाड़ियों का दबदबा, 50 से अधिक खिलाड़ी कर रहे प्रतिभाग

Fri, 04 Nov 2022 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 04 Nov 2022 12:07 AM IST
सार

सहारनपुर में माध्यमिक विद्यालयों की 71वीं जनपदीय बालक एवं बालिका खेल प्रतियोगिता डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हो गई है। इसमें जनपद के माध्यमिक विद्यालयों के 500 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Rampur Maniharan's players dominated on the first day
स्टेडियम में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़त छात्र - फोटो : SAHARANPUR

विस्तार

सहारनपुर में माध्यमिक विद्यालयों की 71वीं जनपदीय बालक एवं बालिका खेल प्रतियोगिता बृहस्पतिवार से डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हुई। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में जनपद के माध्यमिक विद्यालयों के 500 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। पहले दिन रामपुर मनिहारान के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।

विज्ञापन


प्रतियोगिता का उद्घाटन सीडीओ विजय कुमार ने किया और खेलों का महत्व समझाया। इसके बाद खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जूनियर बालकों की 800 मीटर दौड़ में रामपुर मनिहारान के अंशुल पहले, सहारनपुर नगर के सूर्यकांत दूसरे और रामपुर मनिहारान के ही उस्मान तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


शॉटपुट में नकुड़ के मोनिस ने पहला, सहारनपुर नगर रितेश दूसरे और रामपुर मनिहारान के तरुण तीसरे स्थान पर रहे। ट्रिपल जंप में बेहट के वासु सैनी, नकुड़ के अर्पित और रामपुर मनिहारान के हरदीप क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder: दगाबाज दोस्त ने दागी सीने में गोली, हिस्ट्रीशीटर की हत्या से हर कोई हैरान, सामने आई ये बड़ी बात

सीनियर बालकों के ट्रिपल जंप में सहारनपुर नगर के देवांश ने पहला, देवबंद के हिमांशु ने दूसरा और रामपुर मनिहारान के गौरव ने तीसरा स्थान पाया। शॉटपुट में रामपुर मनिहारान के अनुज कुमार पहले, देवबंद के वंश दूसरे और सहारनपुर नगर के फैसल तीसरे स्थान पर रहे।

सीनियर बालिकाओं की 800 मीटर दौड़ में सहारनपुर नगर की सिमरन, नकुड़ की अंजलि और रामपुर मनिहारान की एकता ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। ट्रिपल जंप में रामपुर मनिहारान की वंशी पहले, नकुड़ की शिवानी दूसरे और सहारनपुर नगर की ईशू तीसरे स्थान पर रही।

शॉटपुट में रामपुर मनिहारान की भावना ने पहला, नकुड़ की मीरा ने दूसरा और रामपुर मनिहारान की पूनम ने तीसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में सहारनपुर नगर की ट्विंकल पहले, रामपुर मनिहारान की खुशी दूसरे और बेहट की रुमाना तीसरे स्थान पर रही।

जूनियर बालिकाओं की 800 मीटर दौड़ में रामपुर मनिहारान की निर्धन पहले, सहारनपुर नगर की महिमा दूसरे और बेहट की सोनिया गौतम तीसरे स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ में रामपुर मनिहारान की रुखसार ने हला, नकुड़ की खुशी ने दूसरा और सहारनपुर नगर की इकरा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें: अनोखे निकाह के गजब किस्से: ढाई फीट के अजीम को मिली हैं ग्रेजुएट बेगम, हैरान कर देगी ये सच्चाई, तस्वीरें भी खास

शॉटपुट में रामपुर मनिहारान की प्रिया पहले, नकुड़ की ज्योति दूसरे और सहारनपुर नगर की सिया तीसरे स्थान पर रही। ट्रिपल जंप में रामपुर मनिहारान की रीत पहले, रामपुर मनिहारान की काजल दूसरे और सहारनपुर नगर की नबिया तीसरे स्थान पर रही। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक रवि दत्त, जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय विनोद कुमार, कुलभूषण जैन, अखिलेश जैन, प्रतियोगिता के संयोजक दीपक कुमार गुप्ता, पूजा मलिक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed