फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ramlila will not be staged this time

इस बार बेहट में नहीं होगा रामलीला का मंचन

Wed, 14 Oct 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Ramlila will not be staged this time
बेहट में आयोजित श्री रामलीला उत्सव कमेटी की बैठक में पदाधिकारी। - फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। इस बार बेहट में रामलीला का मंचन नहीं होगा। यह निर्णय श्री रामलीला उत्सव कमेटी की बैठक में लिया। आयोजन कमेटी के इस निर्णय के बाद कलाकारों और दर्शकों में मायूसी है। उन्होंने कहा 60 साल पुरानी परंपरा का यूं अचानक रुक जाना ठेस पहुंचाने वाला है।
विज्ञापन

वर्ष 1960 से बेहट के मोहल्ला महाजनान स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में रामलीला का मंचन हो रहा है। कमेटी की बैठक में अध्यक्ष अजय जैन ने कहा इस बार कोविड-19 को लेकर सरकार ने जो गाइड लाइन रामलीला के आयोजन को लेकर जारी की, उनका पालन कर रामलीला का मंचन करना संभव नहीं है। प्रबंधक संजीव कर्णवाल, पंडित मुरारी झा, उपाध्यक्ष अनिल सिंघल एवं कोषाध्यक्ष दीपक सिंघल ने कहा इस बार समाज हित में रामलीला का मंचन ठीक नहीं है, इसलिए आगामी वर्ष में रामलीला के आयोजन को लेकर सहमति बनी है। तय किया कि इस बार 17 अक्तूबर को शाम 4 बजे मंदिर परिसर में बल्ली पूजन, प्रथम नवरात्र से दशहरा पर्व तक शाम सात बजे प्रतिदिन रामलीला स्थल पर भगवान श्रीराम की आरती होगी। इसमें डायरेक्टर सुनील मित्तल एवं अमित कर्णवाल, भारत भूषण खुराना, अजय कुमार सिंघल, आशीष शर्मा, तुषार, वैभव, सभासद हेमंत जैन, भुवनेश राणा, दिनेश कुमार सिंघल, विजय नायडू रहे।
विज्ञापन

महज 13 साल की उम्र से रामलीला से जुड़े व्यापारी रिंकू कर्णवाल पिछले 25 साल से रावण का किरदार निभा रहे। मोहल्ला महाजनान निवासी रिंकू कर्णवाल ने कहा इस बार भी वह रामलीला मंचन को लेकर काफी उत्साहित थे, लेकिन जैसे ही उन्हें इस बार मंचन नहीं होने की जानकारी मिली, तो उन्हें गहरी ठेस पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामलीला में विभिन्न किरदार निभाने मनीष शर्मा ने कहा उन्होंने रामलीला के मंचन के दौरान राम, विश्वामित्र आदि का किरदार निभाया है, लेकिन इस वर्ष रामलीला का मंचन का कार्यक्रम स्थगित होने से वे काफी मायूस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed