फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ramlila staged with Narada Moh's Leela

नारद मोह की लीला के साथ रामलीला का मंचन शुरू

Wed, 14 Oct 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Ramlila staged with Narada Moh's Leela
गंगोह में रामलीला में पहले दिन नारद मोह की लीला का मंचन करते कलाकार - फोटो : SAHARANPUR
चिलकाना/गंगोह (सहारनपुर)। चिलकाना और गंगोह में बुधवार की रात श्रीरामलीला मंचन का शुभारंभ हो गया। पहले दिन नारद मोह की लीला का मंचन किया गया। वक्ताओं ने भगवान श्री राम के जीवन आदर्श से सीख लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन

श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में सुल्तानपुर में रामलीला महोत्सव का शुभारंभ चेयरमैन अकबर कुरैशी, इंस्पेक्टर बीएस वर्मा, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि जायर हुसैन चांद, ईओ जितेंद्र राणा, दिशा संगठन के संयोजक केएन तिवारी तथा सुधीर कुमार जैन ने फीता काटकर किया। पूजन पंडित सोमदत्त शर्मा ने कराया। गणेश जी की आरती केएन तिवारी ने की तथा महर्षि बाल्मीकि की आरती सुशील एवं टिंकू बाल्मीकि ने की। इंस्पेक्टर बीएस वर्मा ने कहा कि रामायण से हमें पारिवारिक संबंधों की जानकारी मिलती है। भाई का भाई से, पिता से, माता से, पत्नी से, मित्र से कैसा संबंध होना चाहिए। यह सब हमें रामायण से सीखना चाहिए। पहले दिन नारद मोह की लीला का सुंदर मंचन किया गया। रामायण की सुंदर चौपाइयों का गायन मामराज सिंह ने किया, ढोलक पर उनका साथ जसवीर राणा ने दिया। मंच संचालन विजय सैनी द्वारा किया गया। कमेटी अध्यक्ष प्रकाशचंद सैनी, महामंत्री आशु सैनी, शेर सिंह सैनी, अमृतलाल, राजपाल सैनी, शिवनंदन शर्मा, अमरीश त्यागी, मोहनलाल, मुल्कीराज, प्रदीप रहे।
विज्ञापन

गंगोह में शिव चौंक स्थित रामलीला का शुभारंभ बाला जी धाम के महंत सुशील शर्मा ने भगवान राम के चित्र आगे दीप जला तथा स्तुति करके किया। पूजन राजेंद्र शर्मा ने कराया। रामलीला महोत्सव मंडल के संयोजक रघुनंदन गोयल, मनोज गोयल, अनिल तायल, अरविंद टेबक, अरविंद शर्मा, राकेश सिंघल, अरविंद कपूर, अरविंद्र मखीजा, कुमार फौजी, सुशील ऐरन, अखिल गर्ग रहे। रामलीला में पहले दिन नारद मोह की लीला का मंचन किया गया। इससे पूर्व महोत्सव मंडल ने परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं को थर्मल स्क्रीनिंग व सैनिटाइजेशन के बाद ही अंदर जाने दिया गया। मास्क का भी विशेष ध्यान रखने के अलावा शारीरिक दूरी का पालन कर बैठने की व्यवस्था की गई थी।

सुल्तानपुर में श्रीरामलीला का उद्घाटन करते अतिथिगण।

सुल्तानपुर में श्रीरामलीला का उद्घाटन करते अतिथिगण।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed