फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ramlila festival will be attractive, preparations complete

आकर्षक होगा रामलीला महोत्सव, तैयारियां पूरी

Sun, 22 Sep 2019 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Ramlila festival will be attractive, preparations complete
रेलवे टीटू कालोनी में लगा रामलीला का पण्डाल - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। महानगर में श्री रामलीला महोत्सव को आकर्षक बनाने की तैयारियां आयोजकों ने की है। शहर में 12 से अधिक जगहों पर रामलीला मंचन होगा। ज्यादातर रामलीलाओं के मंचन की शुरूआत सोमवार से होगी।
विज्ञापन

महानगर में प्राचीन श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में बेहट बस अड्डे के निकट रामलीला मैदान, उत्तर रेलवे नाटक क्लब द्वारा माल गोदाम रोड स्थित रेलवे इंस्टीट्यूट, भारतीय कला मंच रामलीला सभा द्वारा गोविंदनगर मैदान, भारतीय कला संगम रामलीला सभा द्वारा टी-2 कॉलोनी, श्री राधा-कृष्ण मंदिर क्लब द्वारा गांधी पार्क में रामलीला मंचन किया जाएगा। इनके अलावा नुमाइश कैंप में दो जगह, जुबली पार्क, लेबर कॉलोनी, खलासी लाइन, हकीकत नगर रामलीला मैदान, आवास-विकास, ब्रह्मपुरी कॉलोनी में भी रामलीला मंचन होगा। इसके लिए मंच तैयार कर लिए गए हैं, जिनको रंग-बिंरगी आकर्षक लाइटों से सजाया गया है। जुबली पार्क में घूमने वाला मंच तैयार किया जा रहा है। ताकि पर्दा गिराने की जरूरत न पड़े और एक दृश्य का जब मंचन हो रहा तो दूसरा दृश्य पीछे की तरफ तैयार किया जाए और बिना पर्दा गिराए ही मंच घुुमाकर दृश्य प्रस्तुत कर दिया जाए।
विज्ञापन

इसके साथ ही आवाज गूंजने वाले साउंड सिस्टम लगाए जा रहे हैं, जिनमें भगवान श्रीराम-रावण, मेघनाथ-लक्ष्मण, बजरंगबली सहित अनेक पात्रों के संवाद और रावण की हंसी को आकर्षक रूप से दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया जाए। इसके साथ ही ताड़का वध लीला, सीता स्वयंवर, अशोक वाटिका, मेघनाथ, कुंभकरण, अहिरावण वध सहित अनेक महत्वपूर्ण लीलाओं को आकर्षक बनाए जाने की तैयारियां की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा आशुतोष क्लब गुरुद्वारा रोड पर स्क्रीन के माध्यम मंचन होगा, जिसमें मंच के पीछे स्क्रीन लगेगी। कलाकारों के अभिनय के दौरान कंप्यूटर और प्रोजेक्टर के माध्यम से वास्तविक दृश्य प्रस्तुत किए जाएंगे। उधर, रेलवे यूथ सोशल क्लब द्वारा रेलवे कॉलोनी में रोजाना प्रोजेक्टर के माध्यम रामलीला का मंचन किया जाएगा।

रामलीला में आज
- प्राचीन रामलीला कमेटी के तत्वावधान में बेहट अड्डा बस स्टैंड के निकट मैदान पर देवताओं की पुकार का मंचन। इससे पूर्व रामलीला भवन से लंकेश की सवारी निकाली जाएगी।
- भारतीय कला मंच रामलीला सभा गोविंदनगर मैदान पर नारद मोह लीला और श्रवण नाटक मंचन।
- भारतीय कला संगम री रामलीला सभा टी-2 कॉलोनी में नारद मोह लीला और रावण वरदान मंचन।
- श्री राधा-कृष्ण मंदिर क्लब गांधी पार्क में सुंदर कांड का पाठ और उद्घाटन।
- उत्तर रेलवे नाटक क्लब माल गोदाम रोड पर रावण-वेदवती संवाद, श्री राम और सीता जन्म।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed