फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ram Mandir: Nadeem Malik will gift 500 Shri Ram Darbars on January 22, demand from all over the country

सबके राम: 22 जनवरी को नदीम मलिक उपहार में देंगे 500 श्रीराम दरबार, देश भर से मिले ऑर्डर, जानें क्या है कीमत

Sun, 21 Jan 2024 02:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 21 Jan 2024 02:48 PM IST
सार

Ram Mandir: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर माहौल राममय है। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में 22 जनवरी को नदीम मलिक 500 श्रीराम दरबार रामभक्तों को उपहार में देंगे। देश भर से उन्हें श्रीराम दरबार बनाने के ऑर्डर मिले हैं। इसके लिए वह राम दरबार बना रहे हैं। नदीम के मुताबिक छोटे राम दरबार की मांग ज्यादा है।

विज्ञापन
Ram Mandir: Nadeem Malik will gift 500 Shri Ram Darbars on January 22, demand from all over the country
श्रीराम दरबार - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के चलते देश भर का माहौल राममय हो रहा है। इसकी वजह से देश भर में श्रीराम दरबार की मांग बढ रही है। सदभाव को बनाए रखने के लिए सहारनपुर में श्रीराम दरबार बनाने वाले कारोबारी नदीम मलिक 22 जनवरी को पांच सौ श्रीराम दरबार लोगों को उपहार देंगे। 

विज्ञापन


काष्ठ हस्तशिल्प उत्पादों के लिए दुनिया भर में मशहूर सहारनपुर में एमडीएफ (मीडियम डेंसिटी फाइबर) बोर्ड से श्रीराम दरबार बनाए जा रहे हैं। अयोध्या में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के कारण देश भर से श्रीराम दरबार की मांग लगातार बढ रही है।

विज्ञापन

काष्ठ हस्तशिल्प उत्पाद तैयार करने वाले कारोबारी नदीम मलिक पहले जहां प्रतिदिन करीब सौ श्रीराम दरबार तैयार कर रहे थे उनके यहां अब 500 से अधिक बन रहे हैं। देश भर से लगातार मांग बढ रही है। इसके चलते श्रीराम दरबार की मांग पूरा करना मुश्किल हो रहा है। यहां से देश के अधिकांश प्रदेशों में श्रीराम दरबार की सप्लाई हो रही है। 

श्रीराम दरबार का करेंगे निर्यात 
काष्ठ हस्तशिल्प उत्पादों की ट्रेडिंग करने वाले शरण भाटिया बताते हैं कि भविष्य में श्रीराम दरबार का निर्यात भी किया जाएगा। जिन देशों में भारतीय रहते हैं वहां से इसके ऑर्डर मिलने की संभावना है। अभी तो देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले ऑर्डर को पूरा करना ही मुश्किल हो रहा है। 
 
22 जनवरी को 500 श्रीराम दरबार लोगों को उपहार के तौर पर देंगे। श्रीराम दरबार की मांग अधिक होने से अन्य काष्ठ हस्तशिल्प उत्पादों को तैयार करने का कार्य प्रभावित हो रहा है। इसकी सप्लाई पूरे देश में हो रही है। - नदीम मलिक, वुड कार्विंग कारोबारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed