{"_id":"62f3fd9cea5f291236214e3b","slug":"rakhi-festival-celebrated-in-schools-and-colleges-saharanpur-news-mrt6006975102","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल कालेजों में रही राखी पर्व की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल कालेजों में रही राखी पर्व की धूम
विज्ञापन
गंगोह कोतवाल के साथ एकल विद्यालय अभियान की बहनें
- फोटो : SAHARANPUR
स्कूल कालेजों में रही राखी पर्व की धूम
सहारनपुर, गंगोह/चिलकाना। गंगोह के श्री जगन्नाथ सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में रक्षाबंधन पर्व पर छात्राओं ने छात्रों के हाथों पर राखी बांधी और तिलक लगाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रधानाचार्य शुभम गुप्ता एवं उपप्रधानाचार्य नंद किशोर शर्मा ने रक्षाबंधन पर्व का पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्व बताया। आचार्या अर्चना शर्मा द्वारा छात्राओं के हाथों से छात्रों को राखी बंधवाई। ब्रह्माकुमारी विवि परिवार की इंचार्ज बीके संतोष ने प्रधानाचार्य शुभम गुप्ता को राखी बांधकर मिठाई खिलाई। आचार्य संदीप सैनी, नवीन सैनी, परमाल सिंह, शेर सिंह, राहुल अग्रवाल, दीपक शर्मा, सचिन रहे। भाजपा महिला मोर्चा की नगराध्यक्ष उमा शर्मा, उपाध्यक्ष रश्मि शर्मा के अलावा एकल विद्यालय अभियान की आचार्य बहनों ने भी कोतवाली पहुंच कर कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह व जिला पंचायत सदस्य सुशील प्रधान को राखी बांधी। सीओ चंद्रपाल शर्मा ने भी राखी बंधवाने के उपरांत बहनों को उपहार भेंट किए।
चिलकाना के सुल्तानपुर स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्मारक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रक्षाबंधन के अवसर पर सुंदर एवं मनमोहक राखियां बनाई। राखी निर्माण में पहला स्थान कक्षा तीन के छात्र साद, दूसरा स्थान कक्षा पांच की छात्रा शैली एवं तीसरा स्थान कक्षा पांच की छात्रा बुशरा ने प्राप्त किया। विशेष, नमरा, मुजफ्फर, साबिया, विशाखा आदि ने सांत्वना स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
न्यू कैंब्रिज पब्लिक स्कूल की राखी प्रतियोगिता में जानशी, अलीशा, प्रिंस, शुभ, अनुष्का, इंशा, राधिका, मनप्रीत आदि बच्चों ने सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य विकास कुमार सैनी, बिजेंद्र कौशिक, पंकज, नावेद, राखी, हिमानी, मीनाक्षी, प्रिया, योगिता, मनीषा, शिवा, निदा, बुलबुल आदि रहे।

जगन्नाथ सरस्वती विद्या मंदिर में छात्रों को राखी बांधती छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR