फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rakesh Tikait said that BJP is running Jail Bharo campaign for non BJP people

UP: राकेश टिकैत बोले- गैर भाजपाइयों के लिए जेल भरो अभियान चला रही भाजपा, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Sat, 23 Mar 2024 05:13 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 23 Mar 2024 05:13 PM IST
सार

Saharanpur News : भाकियू नेता राकेश टिकैत ने कहा कि भाजपा गैर भाजपाइयों के लिए जेल भरो अभियान चला रही है। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन
Rakesh Tikait said that BJP is running Jail Bharo campaign for non BJP people
राकेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार गैर भाजपाइयों के लिए जेल भरो अभियान चला रही है। देश पूंजिपतियों के हाथों में सौंप दिया है। किसानों की जमीनें व्यापारी खरीद रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष सरकार से ना डर करके जनता के हितों की आवाज मजबूती से उठाएं।

विज्ञापन


राकेश टिकैत शनिवार को सहारनपुर के नागल के गांव मुस्तापुर में भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष का पद छोड़कर टिकैत में शामिल हुए नरेश स्वामी के संयोजन में आयोजित घर वापसी कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए व्यवस्थापक की भूमिका में रहने की नसीहत दी। खर्च पर नियंत्रण और पुश्तैनी जमीनों को बेचने से किसान परहेज करें। 

विज्ञापन

टिकैत का घर वापसी करने वाले नरेश स्वामी, नीरज पहलवान और वीरेंद्र चौधरी ने पगड़ी पहना कर स्वागत किया। राष्ट्रीय सचिव चौधरी विनय कुमार ने पुनीत चौधरी को युवा मंडल महासचिव और वीरेंद्र चौधरी को मंडलीय मंत्री बनाने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें: Baghpat: होली पर जिले में पहली बार अर्द्धसैनिक बल भी रहेगा तैनात, 56 गांव संवेदनशील

ये रहे मौजूद
पश्चिमी प्रदेश प्रवक्ता चौधरी रघुबीर सिंह, जिलाध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह, युवा जिलाध्यक्ष नदीम अंसारी, मंडल महासचिव डॉ. राजबीर कांबोज, जिला महासचिव अजय कांबोज, चौधरी पदम सिंह आदि रहे। इससे पहले नागल और छुटमलपुर में चौधरी राकेश टिकैत को कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष मूसा प्रधान, कादिर, अमित मुखिया, हसीब मलिक आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: Saharanpur: मेरठ और गाजियाबाद के बदमाशों ने डाली थी डकैती, आठ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed