फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rakesh Chemicals closed due to pollution, electricity connection also cut

Saharanpur News: प्रदूषण फैलाने पर राकेश केमिकल बंद, बिजली कनेक्शन भी काटा

Thu, 11 Sep 2025 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Rakesh Chemicals closed due to pollution, electricity connection also cut
सहारनपुर। देहरादून रोड स्थित राकेश केमिकल को बंद कर दिया गया है, साथ ही बिजली का कनेक्शन भी काट दिया गया है। यह कार्रवाई प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आदेश पर जिलाधिकारी की ओर से गठित समिति द्वारा की गई है।
विज्ञापन

राकेश केमिकल से निकलने वाला जला हुआ चूना उद्योग के आसपास फैला रहता है। इसकी चिमनियों से निकलने वाले धुएं के साथ छाई उड़कर आसपास की कॉलोनियों, टीपी नगर, आरटीओ आदि तक फैलती थी। इसकी वजह से लोगों को सांस लेने में परेशानी होती थी। इसके अलावा लिक्विड के रूप में भी पानी नाले में सीधा छोड़ा जा रहा था। इसकी शिकायत लगातार प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से की जा रही थी। पिछले दिनों केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम राकेश केमिकल का निरीक्षण करके गई थी। टीम ने उद्योग द्वारा हर तरह से प्रदूषण फैलाया जाना पाया था। इसके बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय की टीम ने भी निरीक्षण किया था, जिसमें प्रदूषण फैलाना पाया गया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय कार्यालय ने आख्या लखनऊ भेजी थी, जहां से उद्योग को बंद करने के आदेश हुए। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने समिति गठित की थी, जिसने बुधवार को पहुंचकर उद्योग को बंद कराया। लाइट आठ सितंबर को ही काट दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाठक की शिकायत पर अमर उजाला ने भी उठाया था मुद्दा
पाठक सलेक चंद ने अमर उजाला के मेरी आवाज सुनो कॉलम के लिए भी यह समस्या भेजी थी। इसके बाद दो सितंबर के अंक में मेरी आवाज सुनो में समस्या को प्रकाशित किया था। साथ ही दो सितंबर को ही पड़ताल कर तीन सितंबर के संस्करण में उद्योग द्वारा प्रदूषण फैलाने का समाचार लोगों की सेहत बिगाड़ रहा उद्योगों से निकलने वाला धुआं शीर्षक से छापा था।

------
राकेश केमिकल द्वारा प्रदूषण फैलाया जा रहा था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की जांच के बाद क्षेत्रीय कार्यालय की जांच में भी यह साबित हो चुका था। बोर्ड के आदेश पर जिलाधिकारी द्वारा गठित टीम ने उद्योग को बंद करा दिया है।
- डॉ. योगेेंद्र कुमार, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed