फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rajendra Rana was cremated

पंचतत्व में विलीन हुए राजेंद्र राणा

Tue, 27 Oct 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 27 Oct 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
Rajendra Rana was cremated
लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को राजेंद्र सिंह राणा के निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर जैसे ही उनके पैतृक गांव भायला पहुंचा वहां उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। आलम यह था कि पूरा गांव लोगों की भीड़ से भर गया। घर के बाहर और छतों तक उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जमा थी।
विज्ञापन


उधर, भारी भीड़ के चलते प्रशासन को भी व्यवस्था बनाने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। दोपहर बाद राणा का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया।

हर दिल अजीज राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह राणा का पार्थिव शरीर सुबह करीब छह बजे नोएडा से देवबंद स्थित गांव भायला लाया गया। इसके बाद से ही सहारनपुर सहित वेस्ट यूपी के दूसरे जिलों से भी लोग उनके अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचने लगे थे।
विज्ञापन


आलम यह था कि उनके घर से कई सौ मीटर दूर तक लोगों का हुजुम जमा था। घर की छते भी राणा के अंतिम दर्शन के लिएपटी पड़ी थी। सियासी मुखालफत से अलग हर दल का नेता परिवार को सांत्वना देने और राणा को श्रद्धांजलि देने पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव, आजम खान, राजेंद्र चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोगों के लौटने के बाद राजेंद्र राणा का अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र कार्तिकेय राणा ने उन्हें मुखाग्नि दी। आग की लपटें जैसे ही उठी तो पूरा इलाका फफककर रो पड़ा

मौत की खबर सुनते ही दौड़े चले आए
देवबंद। स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह राणा के निधन पर मंगलवार को भायला गांव में वीवीआईपी का तांता लगा रहा है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने राणा के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

राजनीतिक लड़ाई से हटकर व्यक्तिगत तौर पर मीठे संबंधों के लिए पहचाने जाने वाले स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह राणा के निधन की खबर से राजनीतिक हल्कों में हलचल मच गई। मंगलवार सुबह से ही विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता राणा के पैतृक गांव भायला पहुंचना शुरू हो गए।


उन्होंने राजेंद्र राणा को श्रद्धांजलि दी और परिवार के लोगों की ढांढस बधाई। शोक जताने वालों में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री काजी रशीद मसूद, सपा व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हुलाशराय सिंघल, भाजपा विधायक सुरेश राणा, पूर्व विधायक इमरान मसूद, विधायक नाहिद हसन, आईजी आलोक शर्मा, राज सिंह माजरा, सरफराज खां, पूर्व विधायक मनोज चौधरी, साद सिद्दीकी, पूर्व मंत्री संजय गर्ग, अभय चौधरी, जिलाधिकारी पवन कुमार, एसएसपी आरेक यादव, अतुल प्रधान, राज्यमंत्री रियासत राणा, एमएलसी हेम सिंह पुंडीर, पूर्व एमएलसी चौधरी गजे सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशी वालिया, नगर अध्यक्ष तंजीम सिद्दीकी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चौ. राजपाल सिंह, पूर्व विधायक वीरेंद्र ठाकुर, एडीएम (ई) दिनेश चंद्र, सतीश त्यागी, ठा. रिच्छपाल सिंह, सेठ कुलदीप कुमार, योगेश त्यागी, कुलदीप शर्मा, राहत खलील, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अजय त्यागी, अबरार उस्मानी, अमजद इलाही, गंगोह विधायक प्रदीप चौधरी, फिरोज आफताब, नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय सिंघल, हरिओम सिंघल, कर्नल राजीव सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, दादरी एसडीएम राजेश कुमार सिंह, सहारनपुर सीएमओ मौ. सईद अहमद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed