फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Railways will start special trains in festivals, travel will be easy

Saharanpur: त्योहारों में स्पेशल ट्रेनें शुरू करेगा रेलवे, आसान होगा सफर, यह रहेगा ट्रेनों का समय

Wed, 14 Sep 2022 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 14 Sep 2022 12:09 AM IST
सार

त्योहारों के मद्देनजर रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का चलाने का निर्णय लिया गया है। इन स्पेशल ट्रेनों के चलने से यात्रियों को सफर आसान होगा। साथ ही वेटिंग से भी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
Railways will start special trains in festivals, travel will be easy
इंडियन रेलवे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने शारदीय नवरात्र, दीपावली, भैयादूज और छठ पर्व को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों की घोषणा कर दी है। यह स्पेशल ट्रेनें 29 सितंबर से शुरू होगी, जो 15 नवंबर तक चलेंगी। ट्रेनें साप्ताहिक हैं और सहारनपुर से होकर गुजरेंगी।

विज्ञापन


अंबाला मंडल के वाणिज्य प्रबंधक हरिमोहन ने बताया कि ट्रेनों में शारदीय नवरात्रों में मां वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक रहती है। दीपावली, भैयादूज और छठ पर्व पर भी ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं मिलती। त्योहारों के मद्देनजर स्पेशल ट्रेनों का चलाने का निर्णय लिया गया है। इन स्पेशल ट्रेनों के चलने से यात्रियों को सफर आसान होगा। साथ ही वेटिंग से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शाकंभरी देवी हादसा: तीन संग्रह अमीनों का वेतन रोकने के आदेश, दिए गए आरोप पत्र
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनों के चलने का समय

  • ट्रेन नंबर 01671 आनंद विहार टर्मिनल से 17 अक्तूबर से 10 नवंबर तक चलेगी। यह ट्रेन आनंद विहार से रात 11 बजे रवाना होगी और सहारनपुर में रात में ही 1:50 बजे पहुंचेगी। यहां से होती हुई श्री माता वैष्णो देवी कटरा अगले दिन दोपहर 12:30 बजे जाएगी।
  • ट्रेन नंबर 01672 मां वैष्णो देवी कटरा से 18 अक्तूबर से 11 नवंबर तक चलाई जाएगी। यह कटरा से रात के 9:40 बजे रवाना होकर सहारनपुर में अगले दिन सुबह 7:30 बजे आएगी। सुबह 11:10 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
  • ट्रेन नंबर 01654 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-बनारस एक्सप्रेस कटरा से दो अक्तूबर से 13 नवंबर तक चलेगी। कटरा से चलने का समय रात 11:20 बजे है, जो सहारनपुर में अगले दिन सुबह 9:30 बजे आएगी।
  • इसी तरह 01653 बनारस-मां वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस बनारस से चार अक्तूबर से शुरू होकर 15 नवंबर तक चलेगी। बनारस से सुबह 6:15 बजे चलकर सहारनपुर में रात 10:15 बजे आएगी।
  • ट्रेन नंबर 01656 चंडीगढ़-गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस चंडीगढ़ से 20 अक्तूबर से 10 नवंबर तक चलेगी। चंडीगढ़ से रात 11:20 बजे चलेगी और सहारनपुर में रात 2:20 बजे पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 01655 गोरखपुर से 21 अक्तूबर से 11 नवंबर तक रात 10:10 बजे चलेगी और सहारनपुर में अगले दिन सुबह 11:57 बजे आएगी।
  • ट्रेन नंबर 04646 जम्मूतवी-बरौनी स्पेशल एक्सप्रेस जम्मूतवी से 29 सितंबर से 10 नवंबर तक चलेगी। जम्मूतवी से सुबह 5:45 बजे रवाना होगी, जो सहारनपुर में दोपहर 2:20 बजे आएगी। इसी तरह 04645 बरौनी से 30 सितंबर से 11 नवंबर तक शाम चार बजे चलेगी और सहारनपुर में रात के 1:05 बजे आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed