फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Railways postpone construction of under pass, now overbridge will be built

रेलवे ने अंडर पास निर्माण का फैसला टाला, अब बनेगा ओवरब्रिज

Sun, 22 Dec 2019 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Railways postpone construction of under pass, now overbridge will be built
सरसावा (सहारनपुर)। ग्रामीणों के भारी विरोध के बाद डेडी केटिड फ्रंट कॉरिडोर के निर्माण के लिए फाटक संख्या 93 सी को बंद कर अंडर पास निर्माण का फैसला रेलवे ने टाल दिया । ग्रामीणों की अंडर पास के स्थान पर ओवरब्रिज बनाने की मांग को मान लिया। रेलवे जल्द ही इसका प्रस्ताव तैयार कर प्रदेश सरकार को भेजेगा।
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन पुराने ट्रैक के बराबर में विशेष मालवाहक गलियारे के नाम से नया रेलवे ट्रैक बिछा रहा है। इसके लिए फाटक संख्या 93 सी को बंद कर अंडर पास का निर्माण प्रस्तावित था, लेकिन इस फाटक के रास्ते से जुड़े छह गांवों के हजारों ग्रामीण अंडर पास के निर्माण का विरोध कर ओवरब्रिज बनवाने की मांग कर रहे थे। पांच दिन पूर्व ग्रामीणों ने फाटक के समीप निर्मित हो रहे अंडर पास का विरोध कर काम भी रुकवाया।
विज्ञापन

शनिवार को ग्राम छापुर के प्रधान बबलू चौधरी ने बताया कि वे प्रभावित गांवों के प्रधानों तथा ग्रामीणों के साथ कैराना सांसद प्रदीप चौधरी से मिले और क्षेत्र की वस्तुस्थिति समझाते हुए ओवरब्रिज बनवाने की मांग की । इसके पश्चात सांसद ने उनकी मांग के समर्थन एक पत्र सौंपकर उन्हें डीआरएम अंबाला से मुलाकात करने को कहा । उन्होंने 19 दिसंबर को एक प्रतिनिधि मंडल के साथ डीआरएम से मुलाकात की तथा क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति उनके सामने रखी। प्रतिनिधि मंडल की मांग को डीआरएम ने उचित मानते हुए अंडर पास का निर्माण रुकवाया । बबलू चौधरी ने बताया कि शनिवार को अंडर पास के निर्माण के लिए लाई गई सभी भारी मशीनें भी हटा ली। डीआरएम से मुलाकात करने के बाद ग्राम प्रधान ने बताया जल्द ही रेलवे द्वारा ओवरब्रिज के लिए प्रस्ताव तैयार कर प्रदेश सरकार को भेज दिया जाएगा। डीआरएम अंबाला गुरिंद्र मोहन सिंह ने बताया कि ग्रामीण उनके पास आए, उनकी बात सुनने के बाद अंडर पास का निर्माण रोक दिया । मशीनें हटा ली। बंद फाटक के दोनों तरफ ग्रामीण दीवार बनाने पर सहमत हो गए हैं। ग्रामीणों की ओवरब्रिज की मांग का प्रस्ताव उप्र सरकार को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed