फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Railway will run two special trains next month

Saharanpur News: अगले महीने दो स्पेशल ट्रेनें चलाएगा रेलवे

Mon, 30 Jan 2023 06:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 30 Jan 2023 06:42 PM IST
विज्ञापन
Railway will run two special trains next month
सहारनपुर। ट्रेनों में सफर करने वालों के लिए राहत भरी खबर है। ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। जिनकी शुरूआत दो फरवरी से होगी। अप-डाउन में दोनों ट्रेनें एक-एक चक्कर लगाएंगी।
विज्ञापन

अंबाला मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विरेंद्र कादयान ने बताया कि रेलवे ने जालंधर सिटी-बनारस और भटिंडा-बनारस स्पेशल ट्रेन चलाने की मंजूरी दी है। ट्रेन नंबर 04606 जालंधर सिटी से दो फरवरी को अपराह्न 3:10 बजे चलेगी, जो सहारनपुर में रात को 8:10 बजे पहुंचेगी। स्टेशन पर दस मिनट रुकेगी। बनारस तीन फरवरी को सुबह 6:45 बजे पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 04605 बनारस से छह फरवरी को शाम 6:15 बजे प्रस्थान करेगी और सहारनपुर में सुबह 9:05 बजे आएगी। सात फरवरी को जालंधर सिटी स्टेशन दोपहर 1:35 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में 18 अनारक्षित कोच हैं। जालंधर से चलने के बाद लुधियाना, साहनेवाल, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, आलमनगर, लखनऊ और बनारस स्टेशन पर रुकेगी।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 04530 भटिंडा से दो फरवरी को रात 9:05 बजे चलेगी, जो सहारनपुर में रात 2:45 बजे आएगी। बनारस तीन फरवरी को शाम पांच बजे पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 04529 बनारस से छह फरवरी को रात नौ बजे चलेगी और सहारनपुर में दोपहर एक बजे पहुंचेगी। सात फरवरी को शाम 7:10 बजे भटिंडा जाएगी। भटिंडा से चलने पर ट्रेन रामपुरा फूल, बरनाला, धूरी, पटियाला, राजपुरा, अंबाला कैंट, यमुनानगर, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, आलम नगर और लखनऊ स्टेशन पर ठहरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed