Railway Update: चार दिन मुसीबत झेलेंगे यात्री, दो ट्रेनें रहेंगी निरस्त, छह चलेंगी लेट, रेलवे ने बताई ये वजह
Railway Update News : इन रूटों पर रेल यात्रियों को चार दिनों तक मुसीबत झेलनी होगी। बताया गया कि दो ट्रेनें निरस्त रहेंगी जबकि, छह ट्रेनें अपने तय समय से लेट चलेंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शनिवार से चार दिन रुड़की, नजीबाबाद और मुरादाबाद जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ी रहेंगी। रेलवे ने सहारनपुर-मुरादाबाद सेक्शन में काम करने के लिए 28 से 31 अक्तूबर तक का ब्लॉक लिया है। इससे दो ट्रेनें निरस्त और छह ट्रेनें अपने तय समय से लेट चलेंगी।
सहारनपुर-मुरादाबाद सेक्शन में नॉन इंटरलॉकिंग का काम होने से ट्रेन नंबर 04301 मुरादाबाद-सहारनपुर मेमू एक्सप्रेस व 04302 सहारनपुर-मुरादाबाद मेमू एक्सप्रेस 28 से 31 अक्तूबर तक रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 15933 न्यू तिनसुकिया-अमृतसर एक्सप्रेस 24 अक्तूबर को 30 मिनट रोककर चलेगी। 22355 पाटलीपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 25 अक्तूबर को एक घंटे की देरी से रवाना होगा।
यह भी पढ़ें: CM Yogi in Baghpat: सीएम योगी ने 256 किलो के घंटे का किया लोकार्पण, मंदिर में की पूजा-अर्चना, देखें तस्वीरें
12326 नंगलडैम-कोलकाता गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 28 अक्तूबर को 30 मिनट की देरी से संचालन होगा। 22355 पाटलीपुत्र-चंडीगढ़ 29 अक्तूबर को दो घंटे की देरी से चलाया जाएगा। 22317 सियालदाह-जम्मूतवी हमसफर एक्सप्रेस 30 अक्तूबर को दो घंटे और ट्रेन नंबर 12318 अमृतसर-कोलकाता अकालतख्त एक्सप्रेस 31 अक्तूबर को 30 मिनट की देरी से संचालित होगी। ट्रेनों के निरस्त होने और देरी से चलने के कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी।
यह भी पढ़ें: UP: बहन-बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ करने वालों को चुकानी होगी कीमत, पढ़िए! CM योगी के भाषण की 10 बड़ी बातें