{"_id":"649676b5a1114b54eb0afc53","slug":"railway-minister-ashwini-vaisnav-releases-rupees-two-crores-for-shakumbhri-rail-line-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सहारनपुर पहुंचे रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव, शाकंभरी रेलवे लाइन के लिए दो करोड़ रुपए जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सहारनपुर पहुंचे रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव, शाकंभरी रेलवे लाइन के लिए दो करोड़ रुपए जारी
Sat, 24 Jun 2023 10:26 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 24 Jun 2023 10:26 AM IST
सार
रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने आज शाकंभरी रेलवे लाइन के लिए दो करोड़ रुपए जारी करने की घोषणा की।
विज्ञापन
रेल मंत्री
- फोटो : Amar ujala
विस्तार
सहारनपुर जनपद पहुंचे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को सहारनपुर पहुंचकर खलासी लाइन की सीवर लाइन का लोकार्पण किया। इस दौरान रेलवे मंत्री ने कहा कि क्षेत्रीय लोगों की मांगों को पूरा किया जा रहा है। वर्षों से चल रही सहारनपुर शाकभरी देवी- देहरादून रेलवे लाइन की डीपीआर बनाने का काम शुरू हुआ है। इसकी डीपीआर के लिए 2 करोड रुपए जारी किए गए हैं। आगामी 18 महीनों में रेलवे लाइन पर कार्य शुरू होगा।
उन्होंने कहा कि 81 किलोमीटर की इस रेलवे लाइन के निर्माण से रेल यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। साथ ही मां शाकभरी के दर्शन करने वालों को भी सीधी रेल सेवा उपलब्ध होगी।
उन्होंने सहारनपुर को विश्व स्तर का रेलवे स्टेशन बनाने के लिए आज इसका मानचित्र जारी करने की घोषणा की।
इसके बाद उन्होंने रेलवे की टी--2 कॉलोनी में बनाए गए पार्क का उद्घाटन किया।