{"_id":"596e6bf24f1c1b382f8b4677","slug":"raid-of-department-of-food-security-at-patanjali-s-store","type":"story","status":"publish","title_hn":"पतंजलि के स्टोर पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पतंजलि के स्टोर पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 19 Jul 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने दिल्ली रोड स्थित पतंजलि के एक खाद्य पदार्थ के स्टोर पर खाद्य छापा मारा। टीम ने पतंजलि के पांच खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर सील करके जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए।
मंगलवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने अभिहीत अधिकारी सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में दिल्ली रोड पर जीएनजी मॉल के निकट स्थित मित्तल मार्ट पतंजलि स्टोर पर छापा मारा। पतंजलि के स्टोर पर छापा लगते ही आसपास के दुकानदारों में खलबली मच गई।
अधिकारियों के अनुसार इस स्टोर से पतंजलि के सामान में कुछ मिलावट किए जाने की शिकायतें आ रहीं थीं। जिसके चलते छापामारी की गई। टीम ने पतंजलि स्टोर से पतंजलि बेसन, पतंजलि हल्दी पाउडर, पतंजलि शहद, अरहर की दाल और पतंजलि के मिल्क शेक का नमूना लिया।
विज्ञापन
सभी पांच सैंपल सील कर दिए और जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला में भेज दिया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अभिहीत अधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि डीएम पीके पांडेय के निर्देश पर छापामार कार्रवाई की गई है। पतंजलि के सामान की आड़ में कहीं मिलावट तो नहीं की जा रही है। उन्होंने बताया कि कुछ और प्रमुख दुकानों पर कार्रवाई की जानी है।