फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   pura mahadev mein aaj umdenge shivbhakt

पुरा महादेव मंदिर में आज उमड़ेंगे लाखों शिवभक्त

Fri, 21 Jul 2017 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 21 Jul 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
pura mahadev mein aaj umdenge shivbhakt
पुरा महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते शिवभक्त - फोटो : अमर उजाला
अमीनगर सराय (बागपत)। परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में कांवड़ मेले के पहले दिन आस्था का सैलाब उमड़ा। गंगाजल लेकर यहां बड़ी संख्या में कांवड़िये पहुंच गए हैं। जलाभिषेक के बाद श्रद्धालु अपने-अपने गांव के शिवालयों की ओर रवाना हुए। शुक्रवार रात शुभ मुहुर्त में जलाभिषेक करने वाले शिवभक्त मंदिर के आसपास ही ठहर गए हैं। 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कांवड़ मेले के पहले दिन एतिहासिक शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए लाखों कांवड़िये यहां पहुंच गए हैं। मुजफ्फरनगर से सरूरपुर कल्याणपुर से पुरा महादेव, खतौली, भोला झाल से कल्याणपुर, पुरा महादेव और भड़ल से बरनावा होते हुए पुरा गांव के रास्ते के जरिए यहां श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। भोले की जय-जयकार करते शिवभक्त यहां पहुंचे। जहां तक नजर गई कांवड़िए ही कांवड़िए नजर आए। मंदिर कमेटी और पुलिस-प्रशासन की मानें तो बृहस्पतिवार को एक लाख से अधिक कांवडिय़ों ने जलाभिषेक किया। शुक्रवार को शुभ मुहुर्त के लिए अधिकतर शिवभक्त पुरा गांव में ही ठहर गए हैं। उधर, अपने-अपने गांव में जलाभिषेक करने वाले कांवड़िए बृहस्पतिवार को यहां पूजा अर्चना कर लौटते रहे। 
विज्ञापन

उधर, तिरंगा लेकर पहुंचने वाले कांवडिय़ों की संख्या पिछले सालों की अपेक्षा इस बार अधिक देखी गई। भारत माता के जयकारे लगाए गए। झंडे को लहराते हुए कांवड़िए अपने गंतव्य की ओर बढ़े। हर कांवड़ पर तिरंगा झंड़ा दिखा। परशु रामेेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी जयभगवान शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात सवा बजे से त्रयोदशी लगेगी। इसके बाद शुक्रवार रात 9 बजकर 50 मिनट पर चतुर्दशी शुरू होगा। शिव के जलाभिषेक के लिए यही शुभ मुहुर्त है। अधिकतर कांवड़िए चतुर्दशी के शुभ मूहुर्त में ही जलाभिषेक करते हैं। शिवरात्रि पर अभिषेक के लिए भी पांच लाख से ज्यादा श्विभक्तों के पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed