{"_id":"6148cbf28ebc3e8477791889","slug":"public-places-will-be-illuminated-on-gandhi-jayanti-saharanpur-news-mrt557126687","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी जयंती पर सभी सार्वजनिक स्थानों पर होगी रोशनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी जयंती पर सभी सार्वजनिक स्थानों पर होगी रोशनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने दो अक्तूबर को होने वाले कार्यक्रम के मद्देनजर सभी सरकारी भवनों, कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों एवं इमारतों में साफ सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस अवसर सभी प्रमुख स्थानों पर रामधुन बजाई जाए और महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण किया जाए। रात्रि में सभी प्रमुख स्थानों पर रोशनी की व्यवस्था की जाए।
सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में दो अक्तूबर (गांधी जयंती) को लेकर बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि दो अक्तूबर को सभी राजकीय भवनों एवं शिक्षण संस्थाओं पर राष्ट्रीय ध्वज प्रात आठ बजे फहराया जाए। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री के बडे़ चित्र पर माल्यार्पण किया जाए। सार्वजनिक स्थलों/इमारतों एवं बाजार में एक और दो अक्तूबर की रात्रि में रोशनी की व्यवस्था की जाए। दो अक्तूबर को प्रभात फेरी सुबह साढ़े पांच बजे गांधी आश्रम जनक नगर से निकलकर छह बजे शहीद स्मारक तक जाएगी। वापसी में गांधी पार्क पहुंचकर गांधी जी की प्रतिमा एवं शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया जाएगा। इस दौरान सीडीओ विजय कुमार, डीआईओएस रविदत्त, सीओ यातायात चंद्रपाल शर्मा, शीतल टंडन, प्रबंधक जामा मस्जिद मौलवी मोहम्मद फरीद, अशोक पोसवाल, जहांगीर आलम आदि रहे।