{"_id":"61e45e9cb72e682d4952de82","slug":"public-life-disturbed-due-to-increasing-winter-saharanpur-news-mrt5736523137","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी बढ़ने से जन जीवन अस्त व्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी बढ़ने से जन जीवन अस्त व्यस्त
विज्ञापन
सर्दी से बचाव को आग जलाकर तापते लोग
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सर्दी के लगातार बढ़ने से जन जीवन प्रभावित हो रहा है। खास बात यह है कि अधिकतम तापमान लगातार नीचे आ रहा है, जो न्यूनतम तापमान से मात्र ढाई डिग्री अधिक है। यही वजह है कि ठंड पर दिन और रात का कोई असर नजर नहीं रहा है। ठंड एक समान बनी हुई है, जिसकी वजह से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है।
जनपद में बीते छह दिन से कोहरा छाया हुआ है। रविवार सुबह भी घना कोहरा छाया रहा। शहर की तुलना में देहात में अधिक कोहरा रहा, लेकिन सुबह नौ बजे तक कोहरा आसमान में चढ़ने की वजह से धूप नहीं निकल सकी। रविवार के सरकारी अवकाश के बावजूद बाजारों में ग्राहक नहीं पहुंचे। जिससे दुकानदार मायूस नजर आए। दिन भर कोहरा छाए रहने के साथ ही शीतलहर चलने से सर्दी का असर देखने को मिला। आलम यह रहा कि लोग लकड़ी के साथ ही कचरा और पुराने कपड़े जलाकर सर्दी भगाने का प्रयास करते नजर आए। उधर, बीते चार दिन से अधिकतम तापमान लगातार नीचे आ रहा है, जिसकी वजह से लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिल पा रही है। रविवार को न्यूनतम तापमान 09 और अधिकतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
बीते पांच दिन का तापमान
तिथि न्यूनतम अधिकतम
16 जनवरी 09 11.5
15 जनवरी 09 12
14 जनवरी 8.8 16.5
13 जनवरी 10 12.5
12 जनवरी 10.4 15.8