{"_id":"629e3c7a15119b6bcb1c6728","slug":"public-facilities-should-be-increased-at-shakambhari-devi-pilgrimage-site-saharanpur-news-mrt5917099141","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाकंभरी देवी तीर्थ स्थल पर बढाई जाएं जनसुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाकंभरी देवी तीर्थ स्थल पर बढाई जाएं जनसुविधाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। माता शाकंभरी देवी तीर्थ स्थल पर तीर्थयात्रियों के लिए जन सुविधाएं बढ़ाने की मांग को लेकर जिला हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि मेले की सभी दुकानों पर सामान की रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से लगवाई जाए।
सोमवार को एडीएम प्रशासन को सौंपे ज्ञापन में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने कहा कि माता शाकंभरी देवी मेला स्थल पर जन सुविधाएं बढ़ाई जाएं। प्रांत संपर्क प्रमुख ठाकुर सूर्यकांत सिंह ने कहा कि 14 जून को शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी होने के कारण एक लाख से अधिक तीर्थ यात्रियों के मंदिर में पहुंचने की संभावना है। इसलिए इससे पहले ही जन सुविधाओं पर ध्यान देना आवश्यक है। ज्ञापन में उन्होंने मेला स्थल पर पेयजल व्यवस्था सुचारु कराने, शौचालय व्यवस्था, सफाई व्यवस्था कराने, मेला परिसर में 20 मीटर के दायरे में डस्टबिन रखवाने, पार्किंग व्यवस्था सुचारु रखने, भूरा देव पर भी पार्किंग व्यवस्था कराने, दर्शनार्थियों के लिए बैरिकेडिंग की लेन बढ़ाने आदि की मांग की। इसके अलावा पुलिस की प्रभावी व्यवस्था और वॉच टावर आदि की व्यवस्था भी की जाए। इस दौरान अनिल अरोड़ा, अश्विनी शर्मा, राजकुमार शर्मा, हर्ष डावर, प्रदीप ठाकुर, राजकुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।