फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Public awareness rally organized for cleanliness

स्वच्छता के लिए निकाली जन जागरूकता रैली

Sun, 08 Dec 2019 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Public awareness rally organized for cleanliness
एसडी इंटर कॉलेज में एनसीसी केडैट के स्वच्छता अभियान को हरी झंडी दिखाते एके शर्मा - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नगर निगम और आईटीसी के मिशन सुनहरा कल के सहयोग से 26 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसीसी कैडेट्स ने स्वच्छता को लेकर जन जागरूकता रैली निकाली। रैली एनसीसी के कमांडिग ऑफिसर करमदीन व सहायक नगरायुक्त संजय कुमार के नेतृत्व में निकाली गई। उधर, 83 यूपी बटालियन एनसीसी कैडेट्स द्वारा एसडी कॉलेज से एक अलग जन जागरूकता रैली निकाली गई।
विज्ञापन

26 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसीसी कैडेट्स द्वारा डॉक्टर भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम से शुरू रैली में 950 गर्ल्स कैडेट ने हिस्सा लिया। रैली गुरुद्वारा रोड, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड से होते हुए जनमंच पहुंचकर समाप्त हुई। कैडेट्स हाथों मेें गलब्स, डस्टबिन झाडू् लेकर चल रहे थे तथा मार्ग में जहां भी प्लास्टिक मिलता था उसे उठाकर डस्टबिन में डाल रहे थे। कैडेट्स ‘गीला कूड़ा-सूखा कूड़ा अलग अलग करें’, ‘पशुओं को खुला न छोडे़’, ‘जल का दुरुपयोग न करें’ और ‘प्लास्टिक से रक्षा, स्वच्छता ही सुरक्षा’ आदि नारे लिखी तख्तियां और नारे लगाती चल रही थी। राकेश कुमारी, सिमरन, अजयपाल, सतीश त्यागी व साहिल आदि ने मदन भारती के निर्देशन में स्वच्छता का संदेश देते हुए नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया। रैली में कर्नल बीएस नेगी मौजूद रहे। उधर, एसडी कॉलेज से एक स्वच्छता रैली नगर निगम व मिशन सुनहरा कल के सहयोग से 83 यूपी बटालियन एनसीसी कैडेट्स द्वारा कमांड अधिकारी कर्नल अजित शर्मा, प्रधानाचार्य डॉक्टर धर्मेंद्र शर्मा व लेफ्टिनेंट डॉक्टर मनीष जायसवाल, मेजर सुधीर, चीफ ऑफिसर विनोद शर्मा तथा ब्रिजेश पुंडीर के नेतृत्व में निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed