{"_id":"61476a4a8ebc3ebd88791a1d","slug":"provided-employment-to-411-youth-in-five-months-saharanpur-news-mrt55696970","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच माह में दिलाया 411 युवाओं को रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच माह में दिलाया 411 युवाओं को रोजगार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सेवायोजन विभाग का सेवा मित्र पोर्टल बेरोजगारों के लिए लाभकारी साबित हो रहा है। सेवायोजन विभाग के आंकड़ों के अनुसार एक अप्रैल से 31 अगस्त तक पंजीकृत बेरोजगारों में से 411 को रोजगार उपलब्ध कराया। इस अवधि में सेवायोजन विभाग ने छह रोजगार मेलों का आयोजन कराया।
बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने में सेवायोजन विभाग महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। विभाग रोजगार मेलों का आयोजन करता है। इन मेलों में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि आते हैं और कंपनी की आवश्यकता के अनुसार अभ्यर्थियों का चयन करते हैं। एक अप्रैल से 31 अगस्त तक सेवायोजन विभाग एवं सेवा मित्र पोर्टल पर 1561 बेरोजगार युवाओं ने पंजीकरण कराया। इनमें 1270 पुरुष एवं 291 महिलाएं हैं। इस अवधि में सेवायोजन विभाग ने छह रोजगार मेलों का ऑनलाइन आयोजन किया। इन मेलों में कंपनियों के प्रतिनिधि आए, लेकिन अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन भाग लिया। इन मेलों में भाग लेने वाली दो दर्जन से अधिक कंपनियों नेे जिले के 411 अभ्यर्थियों का चयन किया।
30 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला
कोरोना काल में 30 सितंबर को पहला ऑफलाइन रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बेरोजगार युवा अभ्यर्थी कंपनी के प्रतिनिधियों को सीधे साक्षात्कार दे सकेंगे। अभी तक कई रोजगार मेलों में सिर्फ ऑनलाइन ही अभ्यर्थियों के इंटरव्यू हुए। ऑफलाइन रोजगार मेले में अधिक युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
वर्जन
रोजगार मेलों के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाया जा रहा है। जिले में पिछले दिनों काफी प्रतिष्ठित कंपनियों ने भागेदारी की। इनमें एक अप्रैल से 31 अगस्त तक 411 युवाओं को रोजगार मिला। - शिव ललित सिंह, सहायक निदेशक सेवायोजन।