फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Protest of Patodi Vakkal villagers in SDM office

पठोड़ी वक्काल के ग्रामीणों का एसडीएम दफ्तर में प्रदर्शन

Wed, 13 May 2020 09:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Protest of Patodi Vakkal villagers in SDM office
एसडीएम कार्यालय पर राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को प्रदर्शन करते पठोड़ी वक्काल के ग्रामी? - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता पर राशन की यूनिटों में गड़बड़ी की शिकायत करने के बावजूद प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाकर बुधवार को पठोड़ी वक्काल (नागल) के ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पठोड़ी वक्काल के ग्रामीणों ने प्रदर्शन के बाद एसडीएम देवेंद्र पांडेय को दी सौंपे ज्ञापन में बताया पूर्व में डीलर द्वारा राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत की। जांच में राशन की यूनिटों में गड़बड़ी मिली, लेकिन आज तक भी डीलर के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। उन्होंने प्रशासन से मंडलायुक्त के पास जाने की अनुमति देने की मांग की। एसडीएम ने बताया मामला काफी पुराना और संवेदनशील है। इस प्रकरण की जांच को तीन सदस्यीय कमेटी बनाई । इसमें एडीओ, बाट माप निरीक्षक व आपूर्ति निरीक्षक को शामिल किया। जांच में यूनिटों में गड़बड़ी पाई । एसडीएम ने बताया डीलर की सिक्योरिटी जब्त की जा रही है। उसे चेतावनी दी। यदि नहीं माना तो लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में अरविंद, नाथीराम, मोहसिन, शिवकुमार, शिव लाल, निहाल सिंह, रणधीर, उत्तम सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed