{"_id":"61b62d617892f35fd57c1591","slug":"protest-against-the-decision-to-increase-gst-effigy-burnt-saharanpur-news-mrt568754567","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी बढाने के निर्णय का किया विरोध, फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी बढाने के निर्णय का किया विरोध, फूंका पुतला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। कपड़ा, फुटवियर और स्टेशनरी सहित अन्य उत्पादों पर जीएसटी की दर बढ़ाने के निर्णय के विरोध में व्यापारियों ने जीएसटी विभाग का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि जीएसटी की दरों में बढ़ोत्तरी का बोझ देश की आम जनता पर पडे़गा।
रविवार को चौक फव्वारे पर व्यापारियों ने प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। साथ ही केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को ज्ञापन प्रेषित किया। सहारनपुर क्लाथ मर्केंटाइल एसोसिएशन, रायवाला क्लाथ मार्केट एसोसिएशन और उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल आदि संगठनों से जुडे़ व्यापारियों ने जीएसटी की प्रस्तावित बढ़ोत्तरी को तत्काल वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के चलते पहले ही व्यापार प्रभावित है। व्यापारी मंदी और बढ़ते खर्चों से परेशान हैं। उन्होंने कपड़ा, फुटवियर, स्टेशनरी सहित अन्य उत्पादों पर जीएसटी की दर पांच से बढ़ाकर 12 प्रतिशत करने को अव्यवहारिक बताया। उन्होंने केंद्रीय वित्तमंत्री से जीएसटी की दर बढ़ाने के निर्णय को तत्काल वापस लेने की मांग की। इस दौरान सहारनपुर क्लाथ मर्केंटाइल एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश अरोड़ा, रायवाला क्लाथ मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कालड़ा, चेयरमैन संजय अरोड़ा, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शीतल टंडन, संयम सेठ, गुलशन भंडारी, धर्मेंद्र खन्ना, मेजर एसके सूरी, पवन गोयल, अनिल गर्ग, गुलशन नागपाल, संदीप सिंघल, महेंद्र पाल चावला, शिवम सेठ, सुरेश छाबड़ा, राजकुमार सेतिया, मनोज तनेजा, प्रवीन बंसल, गौरव जैन आदि मौजूद रहे।